रांची में कोविशील्ड टीका लगने के 2 दिन बाद निजी अस्पताल के एक सफाईकर्मी की मौत

Joharlive Team

रांची। राजधानी के निजी अस्पताल में बतौर सफाईकर्मी कार्यरत मन्नू नाम के एक शख्स की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात मन्नू के मुंह से झाग भी निकला था। वह ओरमांझी के इरबा में रहता था। उसे जब अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी को मेदांता अस्पताल में मन्नू को कोविशील्ड टीका लगा था। 45 वर्षीय मन्नू की मौत आखिर किस वजह से हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। रांची के डीसी और सिविल सर्जन को इसकी जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मन्नू हाइपरटेंशन का मरीज था।