मुंबई : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपने किरदार को परफेक्ट बनाने के लिए काफी मेहनत करते हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि वह डायरेक्टर नितिश तिवारी की फिल्म रामायण में काम करने वाले हैं और फिल्म में उनका किरदार भगवान राम का होगा. हालांकि, इस बारे में ना तो रणबीर और ना ही नितेश ने कोई ऑफिशयल घोषणा की है, लेकिन इस बीच खबर सामने आ रही है कि रणबीर इस फिल्म के लिए अपनी लाइफस्टाइल ही बदल रहे हैं. भगवान राम का किरदार निभाने के लिए व नॉनवेज व ड्रिंक करना दोनों छोड़ने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर मीट खाना और शराब छोड़ रहे हैं ताकि वह भगवान राम जैसे पवित्र किरदार को अच्छे से निभा सकें. वह अपना पूरा फोकस इस किरदार को दिल से निभाने में कर रहे हैं.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More




