Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में बिना टिकट के यात्रा कर रहे यात्रियों से रेलवे ने वसूले 31 करोड़ रुपये, शीर्ष पर दानापुर मंडल
    ट्रेंडिंग

    बिहार में बिना टिकट के यात्रा कर रहे यात्रियों से रेलवे ने वसूले 31 करोड़ रुपये, शीर्ष पर दानापुर मंडल

    Team JoharBy Team JoharMay 16, 2024Updated:May 16, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : पूर्व मध्य रेलवे में चालू वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से 14 मई तक अनियमित यात्रा के कुल 4 लाख 87 हजार 600 मामले सामने आये, जिनसे लगभग 31 करोड़ 55 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किये गये. इसके लिए सभी पांच मंडलों में अधिकारियों की अलग-अलग टीमें बनाकर स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के फलस्वरूप रेलवे को यह उपलब्धि हासिल हुई है. यह पूरे भारत में बिना टिकट यात्रियों से सबसे अधिक वसूली है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि दानापुर मंडल, सोनपुर मंडल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल, समस्तीपुर मंडल और धनबाद मंडल में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. करीब डेढ़ महीने में रेलवे ने चार लाख से ज्यादा बेटिकट यात्रियों से करीब 31 करोड़ 55 लाख रुपये वसूले. रेलवे का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

     शीर्ष पर दानापुर मंडल

    रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, जांच अभियान के दौरान दानापुर मंडल में करीब 1 लाख 23 हजार लोग बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करते पकड़े गये. इससे जुर्माने के रूप में करीब 07.67 करोड़ रुपये रेलवे राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ. इसी प्रकार सोनपुर मंडल में 1 लाख 12 हजार लोगों से 07.32 करोड़ रुपये, पंडित दीन दयाल उपाध्याय (मुगलसराय) मंडल में 86 हजार 500 लोगों से 5.45 करोड़ रुपये जुर्माना के रूप में प्राप्त हुए, जबकि समस्तीपुर मंडल में एक लाख से अधिक लोग बिना टिकट/उचित टिकट के पाए गए. वह अथॉरिटी जाने के दौरान पकड़ा गया था, जिसने धनबाद डिवीजन में 65 हजार से ज्यादा लोगों से 7.46 करोड़ रुपये और 3.69 करोड़ रुपये की रकम ली थी.

    रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध

    पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के सभी पांच मंडलों के स्टेशनों और ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया है. जुर्माने के तौर पर 31 करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली की गई है. रेल यात्रियों से भी अनुरोध है कि वे बिना टिकट ट्रेन से यात्रा न करें. अन्यथा जुर्माने के साथ कार्रवाई भी की जायेगी. सीपीआरओ ने बताया कि दानापुर मंडल में आज 290 यात्री बिना टिकट पकड़े गये. गुलजारबाग स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के 5 मिनट के अतिरिक्त ठहराव को लेकर टिकट चेकिंग स्टाफ आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान 290 यात्रियों को बिना टिकट अनियमित यात्रा के आरोप में पकड़ा गया. जुर्माने के तौर पर 87,285 रुपये वसूले गए हैं. यह अभियान पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों में चलाया गया.

    इसे भी पढ़ें: कार चला रहे फार्मासिस्ट की हार्ट-अटैक से मौत, बैठे-बैठे चली गई जान

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकार चला रहे फार्मासिस्ट की हार्ट-अटैक से मौत, बैठे-बैठे चली गई जान
    Next Article तेज रफ्तार BMW ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो की मौत, 3 की हालत गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी महाजुटान रेली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा – मैं नहीं कह सकता भविष्य में भ्रष्ट नहीं होंगे

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: नेपाल में लापता रामप्रसाद की तलाश जारी, परिजनों से मिले संजय सेठ

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Small Industry Day : छोटे उद्योगों के कंधों पर बड़ी अर्थव्यवस्था, जानिए क्यों खास है 30 अगस्त

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026
    Latest Posts

    आदिवासी महाजुटान रेली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    August 30, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026

    भारत में मुस्लिम नहीं चाहिए कहने वाला हिंदू नहीं : न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत

    August 30, 2026

    अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा – मैं नहीं कह सकता भविष्य में भ्रष्ट नहीं होंगे

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.