Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»कार चला रहे फार्मासिस्ट की हार्ट-अटैक से मौत, बैठे-बैठे चली गई जान
    ट्रेंडिंग

    कार चला रहे फार्मासिस्ट की हार्ट-अटैक से मौत, बैठे-बैठे चली गई जान

    Team JoharBy Team JoharMay 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कार ड्राइव करते वक्त एक शख्स की मौत हो गई. उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. वह अपने घर से ऑफिस जाने के लिए निकला था. तभी ना जाने क्या हुआ, उसे कार को किनारे खड़ी करना पड़ा और कुछ देर बाद ड्राइविंग सीट पर बैठे-बैठे ही दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर के रहने वाले प्रमोद यादव प्रयागराज के गंगापार हंडिया के ऊपरदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट पद पर कार्यरत थे. वह झूसी इलाके के मुंशी का पूरा गांव में एक रूम किराए पर लेकर रह रहे थे.

    रोज की तरह उस दिन भी प्रमोद कार से ऑफिस जाने के निकले थे. जैसे ही वह अपनी कार लेकर झूंसी-सोनौटी के रास्ते पर पहुंचे, अचानक से उनके सीने में दर्द उठा और घबराहट सी होने लगी. जिसके बाद उन्होंने कार को किनारे ले जाकर खड़ी कर दिया. कुछ राहगीर उनको देख रहे थे, उन्हें सबकुछ नॉर्मल लगा. लेकिन जब काफी देर तक प्रमोद ड्राइविंग सीट पर एक ही साइड लुढ़के मिले तो लोगों को शक हुआ. पास जाकर चेक किया तो प्रमोद बेसुध पड़े थे और उनकी सांसें भी थम चुकी थी. वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जब जांच की तब पता चला कि प्रमोद यादव की मौत हो चुकी है.

    फिर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को भी दे दी गई है. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया. वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि कार चला रहे प्रमोद यादव के सीने में कुछ दर्द सा महसूस हुआ फिर उन्होंने गाड़ी किनारे की. बाद में उनकी मौत हो गई. लोग इसे हार्ट अटैक बता रहे हैं. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच की बात कही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

    जान फार्मासिस्‍ट मौत हार्ट अटैक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की पीएमएलए कोर्ट में पेशी, भेजे गये 6 दिनों की रिमांड पर
    Next Article बिहार में बिना टिकट के यात्रा कर रहे यात्रियों से रेलवे ने वसूले 31 करोड़ रुपये, शीर्ष पर दानापुर मंडल

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ऑनलाइन खतियान में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज, सीएम से जाति के कॉलम में सुधार का अनुरोध

    October 26, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.