Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»रेल मंत्री अश्विनी ने किया सिमरिया पुल सहित कई रेलवे परियोजनाओं का विंडो निरीक्षण
    ट्रेंडिंग

    रेल मंत्री अश्विनी ने किया सिमरिया पुल सहित कई रेलवे परियोजनाओं का विंडो निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अश्विनी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Begusarai : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज यानी शुक्रवार को बिहार दौरे के तहत बेगूसराय के सिमरिया पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा नदी पर निर्माणाधीन डबल लाइन रेल पुल, पुराने रेल पुल और साहेबपुर कमाल से मुंगेर के बीच बने रेल पुल का विंडो निरीक्षण किया. उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे. रेल मंत्री विशेष ट्रेन से पटना से रवाना होकर सिमरिया पहुंचे. यात्रा के दौरान उन्होंने रास्ते के कई रेलवे स्टेशनों गढ़हारा रेलवे यार्ड, न्यू बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, लखमिनियां, साहेबपुर कमाल और सबदलपुर का विंडो निरीक्षण किया. इसके बाद वे मुंगेर रेल पुल का भी जायजा लेकर जमालपुर के लिए रवाना हो गए.

    Window trailing inspection from Patna-Mokama-Begusarai-Munger bridge to Jamalpur with Union Minister @LalanSingh_1 Ji and Deputy CMs of Bihar, @samrat4bjp Ji and @VijayKrSinhaBih Ji. pic.twitter.com/GxjGvSXsuk

    — Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 23, 2025

    निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सिमरिया पुल के समीप बन रहे नए रेल पुल के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने रेलवे विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए. इस दौरान बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंत्री से मिलने और अपनी मांगें सौंपने के लिए एकत्र थे. हालांकि, ट्रेन वहां नहीं रुकी और रेल मंत्री थ्रू क्रॉस कर गए. बाद में पीछे से आ रहे रेलवे अधिकारियों को स्थानीय प्रतिनिधियों ने मांग पत्र सौंपा.

    अश्विनी

    रेल मंत्री के निरीक्षण को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट रहा. आरपीएफ ने स्टेशन परिसर को पूरी तरह खाली कराया और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही. रेल मंत्री की इस सक्रियता से लोगों में रेलवे विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं. लंबे समय बाद किसी केंद्रीय रेल मंत्री द्वारा इस क्षेत्र का दौरा किया गया है, जिससे स्थानीय लोग बेहद उत्साहित नजर आए.

    अश्विनी

    Also Read : कोविड संक्रमित हुई कबीर सिंह एक्ट्रेस निकिता दत्ता, मां भी पॉजिटिव

    Ashwini Vaishnaw Begusarai Bihar visit double line rail bridge Ganga river Garhara Railway Yard Jamalpur Lakhminia Lalan Singh Munger rail bridge New Barauni Junction old rail bridge patna Rail Project Railway Inspection Railways Minister Sabdalpur Sahebpur Kamal Samrat Choudhary Simaria special train vijay kumar singh अश्विनी वैष्णव गंगा नदी गढ़हारा रेलवे यार्ड जमालपुर डबल लाइन रेल पुल न्यू बरौनी जंक्शन पटना पुराने रेल पुल बिहार दौरा बेगूसराय मुंगेर रेल पुल रेल परियोजना रेल मंत्री रेलवे निरीक्षण लखमिनियां ललन सिंह विजय कुमार सिंह विशेष ट्रेन सबदलपुर सम्राट चौधरी साहेबपुर कमाल सिमरिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में खुलेगा अमेरिका के इलिनोइस टेक का कैंपस, पांच और विदेशी विश्वविद्यालयों को भी मिली मंजूरी
    Next Article झारखंड में विधायक फंड की राशि आवंटित, MLA अनुशंसा के आधार पर शुरू होंगे विकास कार्य

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    Latest Posts

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.