Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»भारत में खुलेगा अमेरिका के इलिनोइस टेक का कैंपस, पांच और विदेशी विश्वविद्यालयों को भी मिली मंजूरी
    ट्रेंडिंग

    भारत में खुलेगा अमेरिका के इलिनोइस टेक का कैंपस, पांच और विदेशी विश्वविद्यालयों को भी मिली मंजूरी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा लागू की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अमेरिका के इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Illinois Tech) को भारत में अपना कैंपस खोलने की अनुमति मिल गई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने इसकी औपचारिक मंजूरी दे दी है।

    मुंबई में खुलेगा कैंपस, 2026 तक शुरू होगा संचालन

    ‘गल्फ न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, इलिनोइस टेक का कैंपस 2026 तक भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में शुरू हो जाएगा। यह संस्थान कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग और बिजनेस जैसे लोकप्रिय क्षेत्रों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएगा।

    भारत में कैंपस खोलने वाला पहला अमेरिकी संस्थान

    इलिनोइस टेक, भारत में अपना परिसर स्थापित करने वाला पहला अमेरिकी विश्वविद्यालय होगा। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत यह कदम भारत को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    UGC ने पांच और विदेशी विश्वविद्यालयों को दी मंजूरी

    यूजीसी ने इसके अलावा पांच और प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालयों को भी भारत में कैंपस खोलने की अनुमति दी है। इनमें शामिल हैं:

    • लिवरपूल विश्वविद्यालय (यूके)
    • विक्टोरिया विश्वविद्यालय (ऑस्ट्रेलिया)
    • वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय (ऑस्ट्रेलिया)
    • इस्टिटुटो यूरोपियो डी डिजाइन (इटली)

    यॉर्क विश्वविद्यालय (यूके) – यह 2026-27 शैक्षणिक सत्र से मुंबई में विभिन्न तकनीकी और व्यवसायिक पाठ्यक्रम शुरू करेगा।

    बेंगलुरु में साइंस सेंटर खोलेगा इंपीरियल कॉलेज लंदन

    इसके अलावा, इंपीरियल कॉलेज लंदन बेंगलुरु में एक साइंस सेंटर शुरू करेगा, जो एआई, दूरसंचार, सेमीकंडक्टर, हेल्थ टेक और क्लीन टेक्नोलॉजी में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देगा।

    विदेश जाए बिना मिलेगी अंतरराष्ट्रीय शिक्षा

    गल्फ न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में इसे भारतीय युवाओं के लिए एक नया युग बताया है। अब छात्रों को विदेश जाए बिना ही विश्व स्तरीय शिक्षा भारत में ही उपलब्ध होगी। यूजीसी के दिशा-निर्देशों के तहत विदेशी विश्वविद्यालयों को पाठ्यक्रम तैयार करने, प्रवेश प्रक्रिया तय करने और शुल्क संरचना निर्धारित करने की पूरी स्वतंत्रता दी गई है।

    नई शिक्षा नीति के तहत यह पहल भारत में वैश्विक शिक्षा को सुलभ बनाने और देश को ज्ञान आधारित समाज बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे भारतीय छात्रों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे और देश की शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव आएगा।

    Also Read : अमेरिका ने हार्वर्ड पर कसा शिकंजा, विदेशी छात्रों के दाखिले पर रोक

    # Prime Minister Narendra Modi campus in India Education Reform foreign institutions foreign universities in India global education Higher Education Illinois Institute of Technology Illinois Tech Indian Education system international universities National Education Policy New Education Policy 2020 UGC University Grants Commission अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी उच्च शिक्षा नई शिक्षा नीति 2020 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में कैंपस भारत में विदेशी विश्वविद्यालय भारतीय शिक्षा प्रणाली यूजीसी राष्ट्रीय शिक्षा नीति विदेशी संस्थान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग वैश्विक शिक्षा शिक्षा में बदलाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोविड संक्रमित हुई “कबीर सिंह” एक्ट्रेस निकिता दत्ता, मां भी पॉजिटिव
    Next Article रेल मंत्री अश्विनी ने किया सिमरिया पुल सहित कई रेलवे परियोजनाओं का विंडो निरीक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    Latest Posts

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.