Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में विधायक फंड की राशि आवंटित, MLA अनुशंसा के आधार पर शुरू होंगे विकास कार्य
    झारखंड

    झारखंड में विधायक फंड की राशि आवंटित, MLA अनुशंसा के आधार पर शुरू होंगे विकास कार्य

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 23, 2025Updated:May 23, 2025No Comments2 Mins Read33
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विधायकों के फंड की राशि आवंटित कर दी है। अब राज्य के 82 विधायकों की अनुशंसा पर उनके विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू किए जा सकेंगे। प्रत्येक विधायक को 5 करोड़ रुपये की राशि दी गई है, जिससे कुल 410 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

    विकास कार्यों को लेकर निर्देश जारी

    ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन ने इस संबंध में सभी उप विकास आयुक्तों, डीआरडीए निदेशकों, जिला एवं प्रखंड स्तर के संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर जानकारी दी है। यह राशि ग्राम विकास कार्यक्रम के तहत सामुदायिक विकास, अनुसूचित जातियों और जनजातीय उप योजना क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मद में दी गई है:

    • सामुदायिक विकास कार्य: ₹1,67,20,000
    • अनुसूचित जातियों के लिए: ₹49,20,000
    • जनजातीय क्षेत्र उप योजना: ₹1,93,60,000

    बैंक खाते में रखी जाएगी राशि

    यह राशि संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के माध्यम से कोषागार से निकाली जाएगी और बैंकों में रखी जाएगी। इसके बाद कार्यकारी एजेंसियों, संवेदकों और वेंडरों को सभी दस्तावेजों की जांच (मापी पुस्तिका, बिल, फोटोग्राफी आदि) के बाद ही भुगतान किया जाएगा।

    एक से अधिक जिलों में आने वाले क्षेत्रों के लिए विशेष व्यवस्था

    यदि किसी विधायक का क्षेत्र एक से अधिक जिलों में आता है, तो उसकी अनुशंसा पर स्वीकृत योजना की राशि निकासी कर संबंधित जिले को हस्तांतरित की जाएगी।

    इन कार्यों पर खर्च होगी राशि

    विधायक फंड से अब विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, नाली, भवन निर्माण, सामुदायिक भवन जैसे विकास कार्य कराए जाएंगे। सभी कार्य विधायक की अनुशंसा के आधार पर होंगे।

    इस फैसले से राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय विकास कार्यों को गति मिलेगी और लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में मदद मिलेगी।

    Also Read : अमेरिका ने हार्वर्ड पर कसा शिकंजा, विदेशी छात्रों के दाखिले पर रोक

    Also Read : गुमला में होटल संचालक का श’व घर से बरामद

    Also Read : मालदीव जा कर तेज प्रताप समुद्र किनारे करने लगे ध्यान, वीडियो वायरल

    410 crore rupees 410 करोड़ रुपये 5 crore rupees 5 करोड़ रुपये 82 MLAs 82 विधायक Assembly Constituency assembly development Development Work financial year 2025-26 fund allocation government scheme Jharkhand Development Jharkhand Government MLA fund MLA फंड regional development rural development क्षेत्रीय विकास ग्रामीण विकास झारखंड विकास झारखंड सरकार निधि आवंटन विकास कार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 विधानसभा क्षेत्र विधानसभा विकास विधायक फंड सरकारी योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेल मंत्री अश्विनी ने किया सिमरिया पुल सहित कई रेलवे परियोजनाओं का विंडो निरीक्षण
    Next Article BJP सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को याद दिलाया 1991 का समझौता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Indian Airlines Hijacking के 50 साल : जब आसमान में तनी बंदूकें, लाहौर में बेहोश हुए हाईजैकर्स, आज भी रहस्य बनी है ये पूरी कहानी

    September 10, 2026
    क्राइम

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Latest Posts

    Indian Airlines Hijacking के 50 साल : जब आसमान में तनी बंदूकें, लाहौर में बेहोश हुए हाईजैकर्स, आज भी रहस्य बनी है ये पूरी कहानी

    September 10, 2026

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.