Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 28, 2026Updated:July 28, 2026No Comments2 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू, रांची

    एसआईटी की जांच में खुलासा हुआ है कि ब्लैकलिस्टेड कंपनी टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) को जेपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं के संचालन की जिम्मेदारी मिली थी.

    सीआईडी की जांच रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का पता एफएफ, आदर्श कॉम्प्लेक्स, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, जानकीपुरम, लखनऊ है. कंपनी को झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के संचालन का काम वर्ष 2025 में मिला था. वर्तमान में भी इस कंपनी द्वारा जेपीएससी की आयोजित होने वाली परीक्षाओं की सभी प्रक्रियाओं का संचालन किया जा रहा था.

    कंपनी को तीन साल के लिए किया गया था इंपैनलमेंट से डिबार

    सीआईडी की जांच रिपोर्ट के अनुसार जेपीएससी को परीक्षा आयोजित करने से संबंधित काम दिए जाने से पहले टीडीपीएल कंपनी को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में भी परीक्षाओं के संचालन का काम मिला था. लेकिन अनियमितता, लापरवाही और उत्तरदायित्वहीनता के कारण जेएसएससी द्वारा 20 मई 2025 को आदेश जारी कर कार्यादेश रद्द करते हुए अगले तीन वर्षों के लिए इंपैनलमेंट प्रक्रिया में शामिल होने पर रोक लगा दी गई थी. इसके बावजूद उक्त कंपनी को जेपीएससी जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में अति गोपनीय एवं संवेदनशील कार्य के संचालन की जिम्मेदारी दी गई.

    सीआईडी ने जांच रिपोर्ट में लिखा है कि ओपन सोर्स से जांच करने पर पाया गया कि कंपनी पूर्व में उत्तर प्रदेश राज्य के कई संस्थानों में परीक्षा संचालन के लिए लगी थी. उक्त कंपनी पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे. वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा कंपनी के निदेशक सत्यपाल सिंह और रामवीर सिंह को गिरफ्तार किए जाने की भी सूचना सीआईडी को मिली है.

    उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कंपनी के संबंध में जेपीएससी में पदस्थापित रही उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता से भी पूछताछ की जा चुकी है. पूछताछ के क्रम में श्वेता गुप्ता ने बताया था कि कंपनी को काम सिर्फ नॉमिनेशन के आधार पर मिला था. अब सीआईडी की टीम इसी बिंदु पर जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष से पूछताछ कर साक्ष्य एकत्र करने का प्रयास करेगी.

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJohar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?
    Next Article धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    Related Posts

    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    Latest Posts

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.