Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद/रांची। झारखंड के कोयला कारोबार पर एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा शिकंजा कस दिया है. मंगलवार सुबह-सुबह धनबाद में कोयला कारोबारी एलबी सिंह, अनिल गोयल और उनसे जुड़े कारोबारियों व सहयोगियों के दर्जनों ठिकानों पर ईडी की टीम ने एक साथ छापेमारी शुरू की. सुबह 7 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में कई टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन, डिजिटल रिकॉर्ड और कारोबारी गतिविधियों की गहन जांच की. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े वित्तीय नेटवर्क की जांच का हिस्सा मानी जा रही है.

    सूत्रों के अनुसार, ईडी की रडार पर केवल प्रमुख कारोबारी ही नहीं, बल्कि उनके सहयोगी और कारोबारी नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोग भी हैं. जिन नामों की चर्चा सामने आई है, उनमें गणेश यादव, शेखर यादव, पप्पू मंडल, हरेंद्र चौहान और आलोक सहित अन्य कारोबारी शामिल बताए जा रहे हैं. जांच एजेंसी इन सभी के बीच वित्तीय लेन-देन और कारोबारी संबंधों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

    पूर्व में भी ईडी इन कोयला कारोबारी के ठिकानों पर कर चुकी है रेड

    यह पहली बार नहीं है जब एलबी सिंह, अनिल गोयल और उनके कारोबारी नेटवर्क ईडी के निशाने पर आए है. इससे पहले भी एजेंसी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की थी. उस कार्रवाई में बीसीसीएल से जुड़े ठेकों, अवैध कोयला परिवहन, हवाला नेटवर्क और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच की गई थी. बाद में एलबी सिंह को पूछताछ के लिए कई बार समन भी जारी किया गया था.

    Also Read : नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    कोयला कारोबार. प्रवर्तन निदेशालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?
    Next Article World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    Related Posts

    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.