Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पुष्पा ह’त्याकांड : 28 पुलिसकर्मियों के निलंबन पर बवाल, एसोसिएशन ने की SP को हटाने की मांग
    झारखंड

    पुष्पा ह’त्याकांड : 28 पुलिसकर्मियों के निलंबन पर बवाल, एसोसिएशन ने की SP को हटाने की मांग

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Palamu SP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : 18 वर्षीय पुष्पा कुमारी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। एक तरफ जहां पुलिस ने नौ महीने बाद इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कर मुख्य आरोपी दिनेश महतो को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरी तरफ 28 पुलिसकर्मियों के निलंबन को लेकर विवाद गहरा गया है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए बोकारो एसपी हरविंदर सिंह को हटाने की मांग कर दी है।

    एसोसिएशन का आरोप, “कमजोरी छिपाने की कोशिश”

    पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने कहा कि पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक की प्रशासनिक विफलता सामने आई है। उनका आरोप है कि अपनी कमी छिपाने के लिए एक ही थाना के 28 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर निर्दोष पुलिसकर्मियों का निलंबन वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।

    क्या है पूरा मामला

    पुष्पा कुमारी करीब नौ महीने पहले पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से लापता हुई थी। हाल ही में चाकुलिया पंचायत के मधुटांड़ जंगल से उसका कंकाल बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिनेश महतो के साथ उसका तीन साल से प्रेम संबंध था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शादी के दबाव में आकर उसने युवती की हत्या की और शव जंगल में छिपा दिया।

    SIT जांच में हुआ खुलासा

    मामले में तेजी तब आई जब हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जांच तेज हुई। सीआईडी की डीआईजी संध्या रानी मेहता ने खुद पीड़िता के घर पहुंचकर पूछताछ की। इसके बाद सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में बनी एसआईटी ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चाकू, कपड़े और हड्डियों के अवशेष भी बरामद किए गए।

    लापरवाही के आरोप में 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    जांच के दौरान यह बात सामने आई कि शुरुआती जांच में गंभीर लापरवाही हुई थी। कुछ पुलिसकर्मियों पर आरोपी को बचाने के संकेत भी मिले। इसी आधार पर थाना प्रभारी अभिषेक रंजन समेत कुल 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया, जिसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया है।

    Also Read : रामगढ़ में दिनदहाड़े दंपति पर फायरिंग, 3 लाख लूटकर हमलावर फरार

    28 policemen suspended bokaro latest news Bokaro SP controversy Breaking news Jharkhand Dinesh Mahato arrest jharkhand crime news Jharkhand police association protest Latest news murder case update India police negligence case India Pushpa murder case Bokaro SIT investigation Bokaro Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में दिनदहाड़े दंपति पर फायरिंग, 3 लाख लूटकर हमलावर फरार
    Next Article ओडिशा से लाकर जमशेदपुर में खपाते थे गांजा, 50 किलो माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.