Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»नोएडा-गुरुग्राम की तर्ज पर विकसित होगा पूर्णिया, ग्रीनफील्ड टाउनशिप से बदलेगी शहर की तस्वीर
    बिहार

    नोएडा-गुरुग्राम की तर्ज पर विकसित होगा पूर्णिया, ग्रीनफील्ड टाउनशिप से बदलेगी शहर की तस्वीर

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 24, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टाउनशिप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राज्य सरकार ने आधुनिक शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 11 शहरों में ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप बसाने का फैसला लिया है। इस योजना में पूर्णिया भी शामिल है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पूर्णिया को नोएडा और गुरुग्राम की तरह विकसित किया जाएगा।
    सरकार का उद्देश्य बेहतर प्लानिंग के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस शहर बसाना है, जिससे अनियोजित निर्माण पर रोक लग सके और लोगों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें।

    11 शहरों में बनेगी आधुनिक टाउनशिप

    सरकार ने राज्य के 11 बड़े शहरों को इस योजना के लिए चुना है। पहले समूह में पटना, सोनपुर, गयाजी, दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा और मुंगेर शामिल हैं। वहीं दूसरे समूह में सीतामढ़ी, छपरा, मुजफ्फरपुर और भागलपुर को रखा गया है।
    इन शहरों में 800 से 1200 एकड़ क्षेत्र में टाउनशिप विकसित की जाएगी, जिसे भविष्य में 10 गुना तक बढ़ाया जा सकेगा। योजना के तहत लैंड पुलिंग मॉडल अपनाया जाएगा, जिसमें जमीन मालिकों को विकास में साझेदार बनाया जाएगा।

    जमीन खरीद-बिक्री पर रोक की चर्चा, ब्रोकरों में हलचल

    टाउनशिप योजना को लेकर यह चर्चा तेज है कि जिन क्षेत्रों में विकास होना है, वहां मास्टर प्लान बनने तक जमीन की खरीद-बिक्री और निर्माण कार्य पर रोक लगाई जा सकती है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।
    जिला प्रशासन और निबंधन विभाग ने भी साफ किया है कि उन्हें इस तरह का कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। बावजूद इसके, संभावित रोक को देखते हुए जमीन ब्रोकरों में बेचैनी बढ़ गई है और वे जल्द से जल्द रजिस्ट्री कराने में जुटे हैं।

    2027 तक तैयार होगा मास्टर प्लान

    नगर विकास एवं आवास विभाग के अनुसार, टाउनशिप का मास्टर प्लान दो चरणों में तैयार किया जाएगा। पहले समूह के शहरों के लिए 31 मार्च 2027 तक मास्टर प्लान अधिसूचित करने का लक्ष्य रखा गया है।
    वहीं दूसरे समूह के शहरों के लिए 30 जून 2027 तक का समय तय किया गया है।

    इस योजना के लागू होने के बाद पूर्णिया सहित अन्य शहरों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सुविधाओं का बेहतर ढांचा तैयार होगा। इससे न सिर्फ शहरों की तस्वीर बदलेगी, बल्कि रोजगार और निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे।

    Also Read :  धनबाद होकर 25 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, यात्रियों को बड़ी राहत

    Bihar Bihar news Current News Johar Live Latest news Purnia Today's News Township
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहापौर ने रांची में आश्रयगृह, पुस्तकालय और वेंडिंग जोन का किया शिलान्यास
    Next Article जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्याकांड पर बाबूलाल बोले- राजधानी में ध्वस्त हो चुकी है कानून-व्यवस्था

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.