Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पंजाब : कोरोना मामलों की संख्या बढ़ कर 58 हुई, पांच जमाती भी शामिल
    देश

    पंजाब : कोरोना मामलों की संख्या बढ़ कर 58 हुई, पांच जमाती भी शामिल

    Team JoharBy Team JoharApril 4, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है और राज्य में यह आंकड़ा अब 58 तक पहुंच गया है।

    राज्य में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। इनमें अमृतसर में तीन, मानसा में तीन, मोहाली में दो और लुधियाना, रोपड़ तथा जालंधर में एक-एक संदिग्ध की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मानसा और मोहाली में कोरोना पॉजिटिव आये क्रमश: तीन और दो नये मामले जमातियों के हैं जो दिल्ली की निज़ामुद्दीन मस्जिद में मरकज कार्यक्रम में भाग लेने गये थे। राज्य में कोरोना से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

    स्वास्थय विभाग के अनुसार शुक्रवार को तीन पॉजिटिव मामले अमृतसर में पाये गये। इनमें दो लोग गुरुवार को दम तोड़ने वाले हरमंदिर साहिब के पूर्व हजूरी रागी पद्मश्री निर्मल सिंह खालसा के सम्पर्क में थे। इनमें खालसा की चाची, दूसरा हॉरमोनियम पर उनका साथ देने वाला शामिल है। तीसरा पॉजिटिव व्यक्ति कढ़ाई का काम करता है। जालंधर में खालसा की बेटी की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजटिव आई है। इसके अलावा मानसा में तीन और मोहाली में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। ये पाचों ही जमाती हैं जो दिल्ली के जलसे में शामिल होकर लौटे थे। रोपड़ में भी एक व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई है। यह रोपड़ में कोरोना का पहला मामला है। स्वास्थय विभाग ने इन सभी नए मामलों में पीड़ितों के परिवारों को क्वारंटाईन कर दिया है और इनके सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गये हैं।

    स्वास्थय विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 1585 कोरोना संदिग्धों के सैम्पल लिए गए हैं, जिनमें से 1381 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 151 सैम्पज की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

    #National News #Online news lates
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यों को मिले ‘कोविड-19’ के तहत एक लाख करोड़ का पैकेज: कांग्रेस
    Next Article गिरिडीह : अवैध शराब के एक ठिकाने पर पुलिस की छापेमारी, 105 लीटर महुआ शराब बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: ‘केरल’ से ‘केरलम’ तक, दो साल पुरानी मांग को संसद की मंजूरी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, पूछा – छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    August 11, 2026
    देश

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.