Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश सिर्फ सरकार से नहीं बल्कि एक-एक नागरिक के संस्कार से बनता है
    जोहार ब्रेकिंग

    वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश सिर्फ सरकार से नहीं बल्कि एक-एक नागरिक के संस्कार से बनता है

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2020Updated:February 16, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    वाराणसी । अपने संसदीय क्षेत्र आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश सिर्फ सरकार से नहीं बल्कि एक-एक नागरिक के संस्कार से बनता है।

    उन्होंने कहा कि नागरिक के संस्कार को उसकी कर्तव्य भावना श्रेष्ठ बनाती है। एक नागरिक के रूप में हमारा आचरण ही भारत के भविष्य को तय करेगा, नए भारत की दिशा तय करेगा। अपने संसदीय क्षेत्र आने के बाद वो सबसे पहले जंगमबाड़ी मठ पहुंचे और जगदगुरु विश्वाराध्य गुरुकुल शतमानोत्सव कार्यक्रम में ‘सिद्धार्थ सीखवाणी ग्रंथ’ पुस्तक का 19 भाषाओं में रूपांतरण का विमोचन किया साथ ही एप भी लॉन्च किया। जंगमबाड़ी मठ में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संस्कृत और संस्कृति की संगम स्थली में आप सभी के बीच आना मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से जुड़ा एक और बड़ा फैसला सरकार ने किया है। अयोध्या कानून के तहत जो 67 एकड़ जमीन अधिगृहित की गई थी, वो भी पूरी की पूरी, नवगठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को ट्रांसफर कर दी जाएगी। जब इतनी बड़ी जमीन होगी तो मंदिर की भव्यता और दिव्यता और बढ़ेगी।

    https://youtu.be/YV3qDOvDNj8

    कुछ दिन पहले ही सरकार ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक स्वायत्त ट्रस्ट- ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ के गठन करने की भी घोषणा की है। ये ट्रस्ट अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर, भव्य और दिव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण का काम देखेगा और सारे निर्णय लेगा। श्रीराम मंदिर निर्माण का विषय दशकों से अदालत में लटका था। अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हो चुका है।

    • मोदी ने हरी झंडी दिखा काशी महाकाल एक्सप्रेस को किया रवाना

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन ज्योर्तिलिंग और धार्मिक स्थल को जोड़ने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया ।
    हालांकि यह ट्रेन आगामी 20 फरवरी से नियमित रूप से चलेगी । इसमें टूरिस्ट पैकेज भी बुक होंगे । उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश् के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये भारतीय रेल खानपान एंव पर्यटन निगम ने काशी महाकाल एक्सप्रेस में कई तरह के पर्यटन पैकेज लांच भी कर दिये हैं ।
    पैकेज में हमसफर क्लास की वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में यात्रा के साथ एसी होटल में ठहरने,एसी बसों में स्थानीय भ्रमण ,और सुबह नाश्ता और रात के खाने की व्यवस्था है ।
    मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों के लिये भी इस ट्रेन में कई पैकेज हैं । ट्रेन यात्रियों को काशी विश्वनाथ,उज्जैन के महाकाल और ओंकारेश्वर के दर्शन करायेगी ।

    #National News #Online news Latest news Narendra modi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर आयुक्त से मिले श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के सदस्य, बारात में शामिल होने का दिया आमंत्रण
    Next Article उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहुंचे रांची, आईआईएम के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.