Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»प्रधानमंत्री मोदी ने जमुई में आदिवासी गांवों के विकास के लिए 80,000 करोड़ रुपये की योजना का ऐलान किया
    बिहार

    प्रधानमंत्री मोदी ने जमुई में आदिवासी गांवों के विकास के लिए 80,000 करोड़ रुपये की योजना का ऐलान किया

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमुई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जमुई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देश के 60,000 से अधिक आदिवासी गांवों के विकास के लिए एक विशेष योजना की घोषणा की. इस योजना का नाम “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” है, जिसे आदिवासी समाज के समग्र विकास के लिए शुरू किया गया है. प्रधानमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत करीब 80,000 करोड़ रुपये आदिवासी गांवों में लगाए जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “इस विशेष अभियान का उद्देश्य आदिवासी समाज तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना और युवाओं के लिए प्रशिक्षण व रोजगार के अवसर उत्पन्न करना है. इसके तहत आदिवासी क्षेत्रों में जनजातीय विपणन केंद्र स्थापित किए जाएंगे, ताकि स्थानीय उत्पादों का सही मूल्य मिल सके और आदिवासी समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके.

    उन्होंने आगे कहा कि योजना के तहत आदिवासी परिवारों को ‘होम स्टे’ बनाने के लिए प्रशिक्षण और सहायता प्रदान की जाएगी. इससे न केवल स्थानीय समुदायों को आर्थिक लाभ होगा, बल्कि यह आदिवासी क्षेत्रों में पर्यटन को भी बढ़ावा देगा. “हमारे जंगलों और आदिवासी क्षेत्रों में इको-टूरिज्म की परिकल्पना को अब वास्तविकता में बदलने का समय आ गया है. इससे पर्यटन क्षेत्र को बल मिलेगा और पलायन की समस्या भी खत्म होगी. प्रधानमंत्री ने कहा. प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि यह योजना आदिवासी समुदायों को उनके प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग करने में मदद करेगी और उन्हें पारंपरिक जीवनशैली के साथ-साथ आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी.

    प्रधानमंत्री ने आदिवासी समाज के समृद्ध भविष्य के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि यह योजना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके सांस्कृतिक धरोहर और जीवनशैली को सशक्त बनाएगी इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे. प्रधानमंत्री मोदी ने समर्पित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को इस अभियान में योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया और इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया.

    000 करोड़ रुपये 80 आत्मनिर्भर आदिवासी गांव आदिवासी समाज आदिवासी समुदाय आधुनिक विकास आर्थिक सशक्तिकरण इको-टूरिज्म केंद्रीय मंत्री जनजातीय विपणन केंद्र जनसभा जमुई धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान पर्यटन पलायन पारंपरिक जीवनशैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री संबोधन प्रशिक्षण प्राकृतिक संसाधन बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोजगार विकास योजना विशेष योजना समर्पित कार्यकर्ता समृद्ध भविष्य सांस्कृतिक धरोहर स्थानीय लोग होम स्टे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकार बनने पर 10 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, तेजस्वी यादव का वादा
    Next Article पाकुड़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई, प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने सावरकर को मुस्लिम विरोधी बताकर बदनाम किया : सात्यकी, बोले – वे कभी मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC धांधली : BJP नेताओं ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, छात्रों के FIR रद्द से लेकर दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

    September 2, 2026
    क्राइम

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.