Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गैर-मौसमी सब्जियों के दाम आसमान पर, आम आदमी की थाली से दूर हुई पसंदीदा सब्जियां
    झारखंड

    गैर-मौसमी सब्जियों के दाम आसमान पर, आम आदमी की थाली से दूर हुई पसंदीदा सब्जियां

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सब्जियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची और आसपास के बाजारों में इस बार गैर-मौसमी सब्जियों ने जेब ढीली कर दी है। भिंडी, करेला, सहजन, कटहल, नेनुआ और परवल जैसी सब्जियां इतनी महंगी हो गई हैं कि आम लोग इन्हें खरीदने से कतरा रहे हैं। हालत ये है कि कई परिवारों की थाली से ये सब्जियां लगभग गायब हो चुकी हैं।

    परवल और सहजन 200 रुपये किलो, कटहल भी महंगा

    बाजार में परवल 160 से 200 रुपये किलो तक बिक रहा है। वहीं सहजन (ड्रमस्टिक) भी 200 रुपये किलो पहुंच गया है। कटहल का भाव भी 80 से 100 रुपये किलो चल रहा है। व्यापारियों के मुताबिक, ये सब्जियां फिलहाल बंगाल, बिहार और दक्षिण भारत से मंगाई जा रही हैं। स्थानीय उत्पादन मार्च-अप्रैल से शुरू होगा, तभी दामों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

    सप्लाई कम, इसलिए बढ़े दाम

    डेली मार्केट के थोक विक्रेता रवि कुमार बताते हैं कि गैर-मौसमी सब्जियों की आपूर्ति कम है, इसी वजह से दाम तेजी से चढ़ गए हैं। जब तक लोकल फसल बाजार में नहीं आती, तब तक कीमतें नीचे आने की उम्मीद कम है। हालांकि राहत की बात यह है कि मौसमी सब्जियां अभी सस्ती हैं और अगर अगले एक महीने तक बारिश नहीं हुई, तो इनके दाम ऐसे ही बने रह सकते हैं।

    महंगाई से बदला लोगों का खरीदारी पैटर्न

    सब्जी खरीदने आईं मीना देवी कहती हैं, “महंगाई ने पूरा बजट बिगाड़ दिया है। अब महंगी सब्जियां हफ्ते में एक-दो बार ही ले पाते हैं। ज़्यादातर सस्ती सब्जियों से ही काम चलाना पड़ता है।” लोग अब जरूरत के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं और महंगी सब्जियों से दूरी बना रहे हैं।

    किसान संघ का कहना- स्थानीय फसल आएगी तब मिलेगी राहत

    किसान संघ के एक पदाधिकारी का कहना है कि स्थानीय फसल बाजार में आने के बाद ही दाम स्थिर होंगे। फिलहाल लोग मौसमी सब्जियों की तरफ ज्यादा झुक रहे हैं, जिससे महंगी सब्जियों की मांग भी घट रही है।

    महंगी सब्जियों के ताजा भाव

    सब्जीभाव (₹ प्रति किलो)
    करेला80 से 100
    मुनगा फूल80 से 100
    नेनुआ60 से 70
    सहजन (ड्रमस्टिक)200
    परवल160 से 200
    हरी मिर्च150 से 200
    कटहल80 से 100

    सस्ती सब्जियों से मिल रही राहत

    सब्जीभाव (₹ प्रति किलो)
    मटर20
    फूलगोभी20 से 30
    सेम20 से 30
    आलू20 से 30
    प्याज25 से 30
    बींस50 से 60

    Also Read : रांची रेल मंडल की 10 ट्रेनों का बदल रूट और टाइम, जानें डिटेल्स

    capital city market cheap vegetables common man's plate consumer news drumsticks expensive farmers' union green chilies expensive impact of inflation inflation news jackfruit prices local production market rates off-season vegetables pointed gourd (parwal) at Rs. 200 per kg seasonal vegetables vegetable inflation vegetable market vegetable prices vegetable supply आम आदमी की थाली उपभोक्ता खबर कटहल के दाम किसान संघ गैर मौसमी सब्जियां परवल 200 रुपये किलो बाजार भाव महंगाई की मार महंगाई न्यूज मौसमी सब्जियां राजधानी बाजार सब्जी के दाम सब्जी बाजार सब्जी महंगाई सब्जी सप्लाई सस्ती सब्जियां सहजन महंगा स्थानीय उत्पादन हरी मिर्च महंगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला व आदित्यपुर में चुनाव चिन्ह वितरण, प्रत्याशियों में दिखा उत्साह
    Next Article धनबाद नगर निगम महापौर चुनाव: 29 प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.