Saraikela : शनिवार को सरायकेला और आदित्यपुर के निर्वाचन कार्यालयों में नगर पंचायत अध्यक्ष, वार्ड पार्षद और नगर निगम मेयर के लिए चुनाव चिन्ह बांटे गए। सुबह से ही चुनावी हलचल देखने को मिली और प्रत्याशी अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सभी प्रत्याशियों को अल्फाबेटिकल क्रम के अनुसार चुनाव चिन्ह दिए गए, जो राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत किया गया।
सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चिन्ह
सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके लिए चुनाव चिन्ह इस प्रकार रखे गए हैं—
- सुमित चौधरी – बक्शा
- जलेश कवि – एसी
- सनातन मुंडा – बिस्किट
- सनत आचार्या – बेंच
- मनोज चौधरी – टार्च
- राजा आदित्य प्रताप सिहंदेव – छड़ी
- प्रदीप कुमार आचार्या – चूड़ी
चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी प्रत्याशियों में उत्साह देखा गया और उन्होंने अपने समर्थकों के साथ फोटो भी क्लिक कराए।
आदित्यपुर नगर निगम मेयर पद के लिए चिन्ह
आदित्यपुर नगर निगम मेयर के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। उनके लिए चुनाव चिन्ह इस प्रकार हैं—
- बारी सोरेन – एसी
- बास्को बेसरा – छड़ी
- विनोती हांसदा – चूड़ी
- भुगलु सोरेन – बैटरी टार्च
- रविंद्र बेसरा – बेंच
- रमेश बालमुचू – बिस्किट
- सकला मार्डी – बक्शा
- सावित्री लियांगी – ईंटे
- संजय सरदार – बाल्टी
चुनावी माहौल और प्रत्याशियों की तैयारी
चुनाव चिन्ह वितरण के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में जोश देखने को मिला। कुछ प्रत्याशी अपने चिन्ह को लेकर खुश नजर आए, तो कुछ ने समर्थकों को मनाया कि चुनावी रणनीति पर ध्यान दें।
निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रक्रियाओं को पूरी तरह निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार किया गया है, ताकि चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो।
Also Read :20वीं शादी की सालगिरह पर CM हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना संग रजरप्पा मंदिर पहुंचे

