Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएम हेमंत पत्नी कल्पना के साथ पहुंचे रजरप्पा, शादी की 20वीं सालगिरह पर लिया मां छिन्नमस्तिके का आशीर्वाद
    झारखंड

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना के साथ पहुंचे रजरप्पा, शादी की 20वीं सालगिरह पर लिया मां छिन्नमस्तिके का आशीर्वाद

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2026Updated:February 7, 2026No Comments3 Mins Read11
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : CM हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन आज यानि शनिवार अपनी शादी की 20वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों रजरप्पा मंदिर पहुंचे, जहां पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। उनके साथ उनके बच्चे भी मौजूद थे। मंदिर परिसर में परिवार के साथ बिताए गए ये पल काफी सादे और भावुक नजर आए।

    7 फरवरी 2006 को बंधे थे शादी के बंधन में

    CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की शादी 7 फरवरी 2006 को हुई थी। आज उनके साथ के 20 साल पूरे हो गए हैं। इन दो दशकों में दोनों ने न सिर्फ पारिवारिक जीवन बल्कि सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में भी एक-दूसरे का मजबूती से साथ निभाया है। यही वजह है कि यह जोड़ी झारखंड की राजनीति में एक प्रेरक दंपती के रूप में देखी जाती है।

    हर कदम पर साथ, सिर्फ पत्नी नहीं मजबूत सहारा भी

    विवाह के बाद से ही कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन का हर मोड़ पर साथ दिया है। वे सिर्फ एक जीवनसाथी नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सफर की मजबूत सहायक और मार्गदर्शक के रूप में भी जानी जाती हैं। मुश्किल हालात हों या चुनौती भरे फैसले, कल्पना सोरेन हमेशा उनके साथ खड़ी नजर आई हैं।

    सोरेन परिवार में ‘लेडी लक’ मानी जाती हैं कल्पना

    कल्पना सोरेन को सोरेन परिवार में ‘लेडी लक’ के तौर पर देखा जाता है। कहा जाता है कि उनके घर में आने के बाद सोरेन परिवार की तकदीर ने नई करवट ली। हर कठिन समय में उन्होंने हेमंत सोरेन का हौसला बढ़ाया और उन्हें मजबूती दी। आज की सालगिरह दोनों के रिश्ते की स्थिरता और विश्वास की याद दिलाती है।

    शादी समारोह में हुई थी पहली मुलाकात

    बताया जाता है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बेटी की शादी ओडिशा में हुई थी। उसी शादी समारोह के दौरान कल्पना सोरेन से सोरेन परिवार की पहली मुलाकात हुई थी। कहा जाता है कि पहली ही नजर में शिबू सोरेन परिवार ने कल्पना सोरेन को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया था। इसके बाद दोनों परिवारों की आपसी सहमति से शादी तय हुई और रिश्ता पक्का हो गया।

    राजनीतिक जीवन में भी असरदार जोड़ी

    हेमंत और कल्पना सोरेन का रिश्ता सिर्फ निजी जीवन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक जीवन में भी इसका खास असर दिखा है। दोनों की जोड़ी को झारखंड की राजनीति में मजबूती और भरोसे का प्रतीक माना जाता है।

    Also Read : पहले बाइक सवार को रौंदा, फिर डिवाइडर से जा टकराई मिनी बस… जानें

    20th Anniversary celebration CM hemant soren Jharkhand news Kalpana Soren Latest news Rajrappa Temple
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची रेल मंडल की 10 ट्रेनों का बदल रूट और टाइम, जानें डिटेल्स
    Next Article सरायकेला व आदित्यपुर में चुनाव चिन्ह वितरण, प्रत्याशियों में दिखा उत्साह

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    झारखंड

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का पलटवार, बोले – मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जवाब जरूर मिलेगा

    September 21, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.