Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»नशे के कारोबार पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा वार, 70 एकड़ अफीम की अवैध खेती नष्ट
    क्राइम

    नशे के कारोबार पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा वार, 70 एकड़ अफीम की अवैध खेती नष्ट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2026Updated:January 21, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एकड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : चौपारण थाना क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चौपारण थाना अंतर्गत सिकदा के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती की जा रही है। सूचना की पुष्टि होने पर एसपी के निर्देश पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान लगभग 70 एकड़ क्षेत्र में अफीम की फसल पाई गई, जो बिहार से सटे फल्गु नदी के किनारे स्थित है। पुलिस ने मौके से अफीम की खेती में उपयोग किए जा रहे 15 डिलीवरी पाइप बरामद किए।

    हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि अवैध रूप से अफीम की खेती करने वालों के नाम और पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह कार्रवाई इंटेलिजेंस और तकनीकी मदद से की। सुदूरवर्ती और जंगली क्षेत्रों में ड्रोन की सहायता से निगरानी की गई और अवैध अफीम की खेती की तस्वीरें दर्ज की गईं।

    इस अभियान के दौरान लगभग 70 एकड़ क्षेत्र में लगी अफीम की फसल नष्ट कर दी गई। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में पुलिस ने लगभग 100 एकड़ भूमि में अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया है। यह संकेत करता है कि हजारीबाग का सुदूरवर्ती ग्रामीण और जंगली क्षेत्र अफीम की अवैध खेती के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

    Also Read : सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, IG सुनील भास्कर ने की तैयारियों की समीक्षा

    Chauparan police station criminal action destruction of illegal crops Drone Surveillance Falgu River forest area forest department Hazaribagh Hazaribagh news Hazaribagh Police illegal cultivation Law NDPS Act Opium Cultivation police operation Rural Area अपराध कार्रवाई अफीम की खेती अवैध खेती अवैध फसल नष्ट एनडीपीएस एक्ट कानून ग्रामीण क्षेत्र चौपारण थाना जंगली क्षेत्र ड्रोन निगरानी पुलिस अभियान फल्गु नदी वन विभाग हजारीबाग हजारीबाग न्यूज हजारीबाग पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरस्वती पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, IG सुनील भास्कर ने की तैयारियों की समीक्षा
    Next Article पलामू आईजी का सख्त निर्देश- सीमावर्ती इलाकों में हो कड़ी सुरक्षा

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.