Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू आईजी का सख्त निर्देश- सीमावर्ती इलाकों में हो कड़ी सुरक्षा
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू आईजी का सख्त निर्देश- सीमावर्ती इलाकों में हो कड़ी सुरक्षा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आईजी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जोन के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बुधवार को हुसैनाबाद स्थित एसडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। पहुंचते ही एसडीपीओ एस. मोहम्मद याकूब ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। आईजी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख और पुलिस व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद अनुमंडलाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और क्षेत्र के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आईजी ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण पर जोर देते हुए कहा कि लंबित मामलों का निपटारा अविलंब किया जाए। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर उग्रवादी गतिविधियों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया।

    आईजी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को सजग, संवेदनशील और जवाबदेह रहना होगा। प्रत्येक घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए और अपराधियों के खिलाफ कड़े और प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और क्षेत्र में लगातार गश्ती बढ़ाने पर भी जोर दिया। हुसैनाबाद क्षेत्र की भौगोलिक संवेदनशीलता का हवाला देते हुए आईजी ने कहा कि बिहार सीमा से सटे इस क्षेत्र में चुनावी समय में अतिरिक्त सतर्कता आवश्यक है। सभी सीमावर्ती मार्गों पर चेकनाका स्थापित कर वाहन और व्यक्ति की गहन जांच की जाए ताकि अवैध गतिविधियों पर समय रहते रोक लग सके।

    आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर आईजी ने साफ कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या बाहरी हस्तक्षेप को शुरुआती स्तर पर ही रोका जाए। इसके लिए इंटेलिजेंस इनपुट, रात्रि गश्ती और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    समीक्षा बैठक में अनुमंडलाधिकारी गौरांग महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस. मोहम्मद याकूब, सर्किल इंस्पेक्टर विनोद राम, हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी, मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन, देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार, दंगवार ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read : नशे के कारोबार पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा वार, 70 एकड़ अफीम की अवैध खेती नष्ट

    Palamu IG issues strict instructions: Tight security to be maintained in border areas. पलामू आईजी का सख्त निर्देश- सीमावर्ती इलाकों में हो कड़ी सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनशे के कारोबार पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा वार, 70 एकड़ अफीम की अवैध खेती नष्ट
    Next Article झामुमो की बैठक सह वनभोज में मंत्री हफीजुल हसन शामिल, स्थापना दिवस की तैयारी पर जोर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.