Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झामुमो की बैठक सह वनभोज में मंत्री हफीजुल हसन शामिल, स्थापना दिवस की तैयारी पर जोर
    झारखंड

    झामुमो की बैठक सह वनभोज में मंत्री हफीजुल हसन शामिल, स्थापना दिवस की तैयारी पर जोर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झामुमो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : झामुमो यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की ओर से बुधवार को वीरग्राम नदी घाट पर बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ प्रखंड स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के अल्पसंख्यक विकास सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कार्यकर्ताओं से आगामी 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में होने वाले पार्टी स्थापना दिवस की तैयारी पूरी ताकत के साथ करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक दुमका पहुंचते हैं और इस बार भी जामताड़ा जिला से बड़ी भागीदारी की उम्मीद है।

    कार्यक्रम के दौरान विधायक चुन्ना सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिला। नदी घाट पर उन्होंने शेरो-शायरी के जरिए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और काफी देर तक शायराना अंदाज में उनसे जुड़े रहे। जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वरिष्ठ नेता अशोक मंडल ने भी स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता रविंद्र नाथ दुबे, देवाशीष मिश्रा, चंचल राय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सगीर खान, चमेली देवी, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, साकेस सिंह, इम्तियाज अंसारी, किशोर रवानी, सुभाष मिर्धा, रिजवान शेख, मो. सादिक, राजीव माजी, ध्रुव नारायण सरकार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Also Read : पलामू आईजी का सख्त निर्देश- सीमावर्ती इलाकों में हो कड़ी सुरक्षा

    Minister Hafizul Hassan attended the JMM meeting-cum-picnic where emphasis was placed on preparations for the foundation day. झामुमो झामुमो की बैठक सह वनभोज में मंत्री हफीजुल हसन शामिल स्थापना दिवस की तैयारी पर जोर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू आईजी का सख्त निर्देश- सीमावर्ती इलाकों में हो कड़ी सुरक्षा
    Next Article रांची में अपराध पर कसता शिकंजा, एसएसपी ने थानेदारों को दिए सख्त निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.