Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, IG सुनील भास्कर ने की तैयारियों की समीक्षा
    जोहार ब्रेकिंग

    सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, IG सुनील भास्कर ने की तैयारियों की समीक्षा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 21, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : सरस्वती पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार को बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर ने प्रक्षेत्र के सभी जिलों के एसपी के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। यह बैठक गिरिडीह के सदर एसडीपीओ के दफ्तर में की गयी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी एसपी जुड़े रहे। समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पूर्व में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो। सभी संवेदनशील स्थानों और पूजा पंडालों के साथ-साथ मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस उपाधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्तर के वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

    पुलिस प्रशासन ने निर्देश दिया है कि पूजा पंडालों और जुलूस मार्गों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएं और उन्हें उनके दायित्वों के बारे में पहले से ब्रीफ किया जाए। संवेदनशील स्थानों पर क्यूआरटी टीम की तैनाती लाठी, हेलमेट, शील्ड, स्टन गन और टीयर गैस जैसे सुरक्षा उपकरणों के साथ की जाएगी।

    पूजा पंडालों के आसपास और विसर्जन जुलूस के दौरान वीडियो कैमरे से रिकॉर्डिंग और ड्रोन के माध्यम से निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं किसी भी तरह के भड़काऊ या विवादित गानों पर सख्ती बरतने को कहा गया है। पूजा समितियों से गानों की सूची लेकर अंडरटेकिंग ली जाएगी। सभी डीजे संचालकों को बाउंड डाउन कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अश्लील या भड़काऊ गाने न बजें। जुलूस में संगीत बजाने वालों के साथ पुलिस या प्रशासन के कर्मी की तैनाती भी अनिवार्य की गई है।

    सभी मंदिरों, मस्जिदों, इमामबाड़ों और अन्य धार्मिक स्थलों पर गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। साइबर पुलिस को जिला स्तर पर संचालित ऐप के माध्यम से सतत निगरानी के लिए कहा गया है।

    मूर्ति विसर्जन स्थलों जैसे नदी और तालाबों में बैरिकेडिंग कराई जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर गोताखोरों, लाइफ जैकेट, टायर-ट्यूब और एनडीआरएफ टीम की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का आदेश भी दिया गया है।

    सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के पूजा पंडालों और विसर्जन जुलूस की पूरी जानकारी रखने, आपसी समन्वय बनाए रखने और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक कराने को कहा गया है। जिला नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह अलर्ट रखते हुए हर एक घंटे में मूर्ति विसर्जन से जुड़ी अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि बिना सुरक्षा के कोई भी जुलूस नहीं निकलेगा।

    Also Read : दावोस में सीएम हेमंत सोरेन की इंफोसिस ग्लोबल से मुलाकात, टेक्नोलॉजी और एआई सहयोग पर हुई अहम चर्चा

    IG सुनील भास्कर ने की तैयारियों की समीक्षा Police on high alert ahead of Saraswati Puja; IG Sunil Bhaskar reviews preparations. सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदावोस में सीएम हेमंत सोरेन की इंफोसिस ग्लोबल से मुलाकात, टेक्नोलॉजी और एआई सहयोग पर हुई अहम चर्चा
    Next Article नशे के कारोबार पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा वार, 70 एकड़ अफीम की अवैध खेती नष्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.