Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»गड़के झील में पिकनिक मना रहे युवकों को हथियार दिखा कर लूटा, पुलिस कर रही अपराधियों की खोज
    क्राइम

    गड़के झील में पिकनिक मना रहे युवकों को हथियार दिखा कर लूटा, पुलिस कर रही अपराधियों की खोज

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी के नीचे गडके झील पर पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों को अपराधियों ने बंदूक दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. घटना को लेकर रामगढ़ निवासी शुभम यादव ने रामगढ़ थाने में सूचना दर्ज कराई है. उसने बताया कि गुरुवार को वह दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से घूमने निकला था. जब वे चुटूपालू घाटी के गडके झील के पास पहुंचे तो वहां पहले से 10-15 लड़के मोटरसाइकिल से घूमने के लिए आए हुए थे. इस दौरान वहां एक व्यक्ति आया और उसने उन्हे वहां बम होने की सूचना दी. साथ ही उन लोगों को मोटरसाइकिल को साइड में करने की बात भी कही. उसकी बात में आकर वहां मौजूद सभी लोग मोटरसाइकिल से घाटी से और नीचे चले गए. नीचे जाते ही उस व्यक्ति लोगों को धमकाते हुए  कहा कि वह उग्रवादी संगठन से ताल्लुकात रखता है. साथ ही कहा कि उसके 50 से 60 साथी वहां पर आने वाले हैं. यदि किसी ने भी हल्ला किया तो उसकी खैर नहीं. इसके बाद उसने सभी को अलग-अलग दिशा में बारी-बारी से जाने को कहा.

    पुलिस के पास है कुछ अपराधियों की तस्वीरें

    इसी दौरान उसने हथियार के भय दिखाकर सभी लड़कों से मोबाइल छिन लिया. साथ ही पूरे रास्ते वह सभी को डराते हुए यह बोलता गया कि तुम लोग गन लोड करके रखो. बाद में वह व्यक्ति वहां से निकल गया. वहीं झील के पास पिकनिक मना रहे लोग एक दूसरे का वीडियो भी बना रहे थे. इसी दौरान अपराधियों का तांडव भी उन लोगों के कमरे में कैद हो गया. कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और अपराधियों की तस्वीर अपने कमरे में कैद कर ली. साथ ही उसे मोबाइल को ऑफ कर छुपा दिया ताकि अपराधी उसे लूट नहीं पाए. बताया जा रहा है कि पुलिस के पास कुछ अपराधियों की तस्वीरें हैं, जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है. इस प्रकरण में रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस के पास अपराधियों की तस्वीरें हैं. साथ ही उस इलाके में नागरिकों से भी पूछताछ की जा रही है. जल्द ही सारे अपराधी सलाखों के पीछे होंगे.

    ये भी पढ़ें: जमीन घोटाला मामले में ईडी ने प्रीति कुमार को भेजा समन, 3 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

    आज की खबर करंट न्यूज गडके झील चुटूपालू घाटी जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रामगढ़ रामगढ़ थाना क्षेत्र लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबॉक्स ऑफिस पर अपना डंका बजा रही शाहरुख खान की ‘DUNKI’, फिल्म ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा
    Next Article कोयला लोडिंग के दौरान खलासी के साथ मारपीट, शिकायत दर्ज

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.