Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 3:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह में पुलिया के नीचे से 10 किलो का आईडी बम बरामद, पुलिस ने किया डिफ्यूज’
    झारखंड

    गिरिडीह में पुलिया के नीचे से 10 किलो का आईडी बम बरामद, पुलिस ने किया डिफ्यूज’

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: जिले के पीरटांड में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नाकाम कर दिया. सीआरपीएफ 154 बटालियन और गिरिडीह पुलिस का सर्च अभियान चल रहा था. इस दौरान पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी-पलमा मुख्य पथ सरैटोला से थोड़ा आगे एक पुलिया के नीचे प्लांट किया 10 किलो का आईडी विस्फोटक बरामद किया गया. ये बम नक्सलियों ने प्लांट किया था.

    सूचना पर मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने बम को डिफ्यूज कर दिया. दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सरैटोला के पास पुलिया के नीचे बम लगा रखा है. एएसपी अभियान गुलशन तिर्की और सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट राजवर्धन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सरैटोला के समीप पहुंची और तलाशी अभियान शुरू की. इस दौरान उनकी नजर पुलिया के नीचे रखे आईडी बम पर पड़ी. तुरंत बम निरोधक दस्ते को वहां बुलाया गया और बम को डिफ्यूज करवाया गया.

    बम डिफ्यूज करने के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान तेज कर दिया. इलाके को घेर कर नक्सलियों को पकड़ने की कोशिश जारी है. अभियान में अवर निरीक्षक चंदन सिंह व अनीश पांडे डूमरी अंचल इंस्पेक्टर अविनाश महतो के अलावा सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं.

    बता दें कि डुमरी प्रखंड के पीरटांड में नक्सलियों का वर्चस्व खत्म हो चुका है. बहुत दिनों से नक्सलियों की एक्टिविटीज नहीं हो रही थी. लेकिन जिस तरह से 10 किलो का आईडी बम बरामद किया गया है. उससे सुरक्षा बल सतर्क हो गया है. और नक्सलियों का कमर तोड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेशनल हाईवे के पास धंसी ज़मीन, बदबूदार गैस रिसने से डरे हैं लोग
    Next Article नशे में धुत युवक ने शादी समारोह से खींचकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

    Related Posts

    झारखंड

    NH-33 पर भीषण सड़क हादसे में मुखिया के बेटे की दर्दनाक मौत; शोक में डूबा इलाका

    April 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी खजाने में सेंध पर बड़ा एक्शन, लेखा कर्मियों के तबादले का आदेश

    April 29, 2026
    गिरिडीह

    मां संतोषी के दरबार पहुंचीं विधायक कल्पना सोरेन, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में लिया आशीर्वाद

    April 29, 2026
    Latest Posts

    NH-33 पर भीषण सड़क हादसे में मुखिया के बेटे की दर्दनाक मौत; शोक में डूबा इलाका

    April 29, 2026

    सरकारी खजाने में सेंध पर बड़ा एक्शन, लेखा कर्मियों के तबादले का आदेश

    April 29, 2026

    मां संतोषी के दरबार पहुंचीं विधायक कल्पना सोरेन, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में लिया आशीर्वाद

    April 29, 2026

    नवजात बिक्री मामले पर NHRC सख्त, पलामू DC से सबूतों के साथ जवाब तलब

    April 29, 2026

    बंगाल चुनाव में बवाल : सुवेंदु अधिकारी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पीड़िता के माता-पिता को भी घेरा

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.