Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नशे में धुत युवक ने शादी समारोह से खींचकर नाबालिग से किया दुष्कर्म
    झारखंड

    नशे में धुत युवक ने शादी समारोह से खींचकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: जिले के पेटरबार प्रखंड क्षेत्र के चांपी पंचायत में 35 वर्षीय युवक के द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत पीड़िता की मां ने तेनुघाट ओपी में आरोपी युवक के खिलाफ आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है. वहीं इस संबंध में तेनुघाट ओपी प्रभारी के के चौधरी ने कहा है कि युवक के द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किये जाने की सूचना मिली है. इस संबंध में पीड़िता की मां के द्वारा दिये गए आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह तलाशी भी ली जा रही है.

    क्या है मामला

    पेटरबार प्रखंड के चांपी पंचायत में बीते 23 अप्रैल को पीड़िता अपने घर के बगल में हो रहे शादी समारोह में गई हुई थी. तभी आरोपी युवक रामबिलास मांझी (35 वर्ष) नशे की हालत में वहां आकर पीड़िता को बहला फुसलाकर बगल के तालाब के किनारे ले गया, और उसके साथ वहां जबरन दुष्कर्म किया. बताया जाता है कि आरोपी युवक उस समय नशे में धुत था.

    पीड़िता वहां से किसी तरह निकलकर अपने घर पहुंची और सारी बातें अपनी मां को बताई. पीड़िता की मां ने जब घटनास्थल पर जाकर देखा तो वहां आरोपी युवक को नशे की हालत में गिरा हुआ पाया. घटना के बाद पीड़िता और उसकी मां काफी डरी सहमी सी रहने लगी थी.

    घटना के बाद से ही गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने को लेकर कई बार बैठक भी की. परन्तु समझौता नहीं हो पाया. वहीं मंगलवार को पीड़िता की मां ने इस संबंध में तेनुघाट ओपी में आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है.

    Rape
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में पुलिया के नीचे से 10 किलो का आईडी बम बरामद, पुलिस ने किया डिफ्यूज’
    Next Article पैसा लेते वायरल वीडियो में एसएसपी ने की कार्रवाई, अलकडीहा ओपी प्रभारी सस्पेंड

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.