Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नेशनल हाईवे के पास धंसी ज़मीन, बदबूदार गैस रिसने से डरे हैं लोग
    झारखंड

    नेशनल हाईवे के पास धंसी ज़मीन, बदबूदार गैस रिसने से डरे हैं लोग

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: ज़िले में हाल के दिनों में भू धंसान की घटनाएं बढ़ी हैं. अग्निप्रभावित क्षेत्रों में बारिश के समय भू धंसान की घटनाएं बढ़ जाने की बात जानकार बताते हैं. अब तक झरिया क्षेत्र में भू धंसान की घटना हो रही थी, लेकिन मंगलवार को नेशनल हाइवे 2 से महज़ 100 मीटर की दूरी पर ज़मीन धंसने की घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को परेशान कर दिया है, बल्कि किसी बड़े खतरे की सुगबुगाहट भी दी है. हालांकि ज़मीन धंसने पर यहां संबंधित खदान प्रबंधन ने भरवाई का काम शुरू कर दिया है, लेकिन यह नाकाफी माना जा रहा है और हज़ारों मालवाहनों के आवागमन वाले नेशनल हाइवे के लिए आशंकाएं जताई जा रही हैं.

    निरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शासनबड़िया मोड़ के पास जमीन धंसने पर गैस रिसने के पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि यहां लखीमाता कोलियरी के बंद ओसीपी में करीब 5 साल पहले भूमिगत आग लगी थी, जो तेज़ी से फैली थी. संभवत: इसी कारण अचानक सालों बाद 10 फीट के दायरे में ज़मीन धंसी और लगातार धुंआ निकलता देखा गया. खबर मिलने पर ईसीएल प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर आनन फानन में धंसी ज़मीन को भरने की कवायद शुरू कर दी, लेकिन यह समस्या का स्थायी हल नहीं है.

    क्या और कितनी बड़ी है समस्या?

    धनबाद ज़िले का यह नेशनल हाइवे झारखण्ड और बंगाल को जोड़ता है. यहां से रोज़ाना बड़ी संख्या में वाहनों का गुज़र होता है. अब चिंता की बात यह है कि हाईवे के इतने पास ज़मीन धंसने की घटना के चलते भविष्य में बड़े खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता. दूसरी तरफ, इस समस्या के अस्थायी हल को लेकर भी स्थानीय लोग चिंतित हैं. माडमा गांव के पास ओसीपी से निकल रही गैस को लेकर ग्रामीण पारस कुमार को चिंता है कि यह भराई ज़्यादा दिन नहीं टिकेगी और इस पर भी अंदेशा है कि यह कितनी सुरक्षित होगी.

    वास्तव में, जहां ज़मीन धंसी है, वहां मिट्टी डालकर भराई की जा रही है, लेकिन बताया जाता है कि अंदर आग पूरी तरह बुझी नहीं है. अब जबकि लगातार बारिश हो रही है, तो भराई का ज़्यादा टिकना संभव नहीं दिखता है. इसी कारण बंद खदान के ऊपर ज़मीन धंसी भी है. हालांकि लखीमाता कोलियरी के प्रबंधक आरपी पांडे ने इस जगह को छाई गिराकर जेसीबी से भरना शुरू करवाया है, लेकिन स्थायी हल को लेकर किसी के पास फिलहाल कोई जवाब नहीं है. ज़मीन से जो गैस या धुआं निकल रहा है, उसकी दुर्गंध से आसपास के लोगों को मुश्किल तो हो ही रही है, पास के इलाकों समेत हाईवे तक खतरे की जद में बताए जा रहे हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजीटी रोड पर बस ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री घायल
    Next Article गिरिडीह में पुलिया के नीचे से 10 किलो का आईडी बम बरामद, पुलिस ने किया डिफ्यूज’

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.