Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»होली से पहले शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, बोकारो में 10 लाख रुपये की नकली शराब जब्त
    झारखंड

    होली से पहले शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, बोकारो में 10 लाख रुपये की नकली शराब जब्त

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2026Updated:February 22, 2026No Comments3 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    होली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो में होली त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नरकंडी में पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले का खुलासा मीडिया के सामने बेरमो के एसडीपीओ बीएन सिंह और गोमिया इंस्पेक्टर ने किया। पुलिस ने बताया कि त्योहार के दौरान अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

    गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

    थाना प्रभारी चतरोचट्टी को गुप्त सूचना मिली कि सोना महतो के मकान में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही बोकारो एसपी के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया। दल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मकान मालिक सोना महतो से पूछताछ की। सोना महतो ने बताया कि कमरा किराए पर संतोष महतो के नाम से दिया गया है, और शराब वही रखता है। इसके बाद पुलिस ने मकान में तलाशी ली।

    भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद

    तलाशी के दौरान पुलिस को विभिन्न ब्रांडों की भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद हुई। कुल जप्त शराब की संख्या 2,688 पीस थी, यानी लगभग 793 लीटर। बरामद शराब में ICONIQ WHITE कम्पनी की 375ml की 1080 पीस, ROYAL STAGE कम्पनी की 180ml की 1104 पीस और 375ml की 504 पीस शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, जप्त शराब का अनुमानित मूल्य लगभग 10 लाख रुपये है।

    गिरफ्तार और छापामारी जारी

    इस मामले में मकान मालिक सोना महतो (उम्र करीब 50 साल) को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने धारा 274/275/292/3(5) बीएनएस एवं 47A उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी

    इस ऑपरेशन में कई पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से शामिल रहे। इसमें चतरोचट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर कुमार और एसपी कुन्दन कुमार यादव प्रमुख रूप से मौजूद थे। इसके अलावा कांस्टेबल  रामेश्वर यादव, पारस कुमार वर्मा, भागीरथ रजवार और सहदेव प्रसाद यादव ने भी छापामारी में सहयोग किया। सुरक्षा व्यवस्था और सहायता के लिए चौकीदार जगदीश महतो और निजी चालक नागेन्द्र महतो भी टीम का हिस्सा थे।

    आमजन से पुलिस की अपील

    पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि दिखे तो अपने नजदीकी थाना या डायल 112 पर तुरंत सूचना दें। खुद कानून को हाथ में लेने की कोशिश न करें। साथ ही किसी भी अफवाह को सोशल मीडिया पर फैलाने से बचें।

    Also Read : धनबाद नगर निगम चुनाव: 1019 बूथों पर 6000 मतदानकर्मी रवाना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    arrested bokaro news Bokaro Police Chatrochatti Police Station foreign liquor Holi 2026 Illegal Liquor Jharkhand police law and order Liquor Smuggling Narkandi police action police appeal police campaign police operation police team Raid seized liquor Sona Mahato Spurious Liquor अवैध शराब कानून व्यवस्था गिरफ्तार चतरोचट्टी थाना छापामारी जप्त शराब झारखंड पुलिस नकली शराब नरकंडी पुलिस अपील पुलिस अभियान पुलिस ऑपरेशन पुलिस कार्रवाई पुलिस टीम बोकारो न्यूज बोकारो पुलिस विदेशी शराब शराब तस्करी सोना महतो होली 2026
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद नगर निगम चुनाव: 1019 बूथों पर 6000 मतदानकर्मी रवाना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Next Article मतदान से पहले रांची में हलचल, DC की निगरानी में मोरहाबादी स्टेडियम से पोलिंग पार्टियां रवाना

    Related Posts

    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    Latest Posts

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.