Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद नगर निगम चुनाव: 1019 बूथों पर 6000 मतदानकर्मी रवाना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    झारखंड

    धनबाद नगर निगम चुनाव: 1019 बूथों पर 6000 मतदानकर्मी रवाना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नगर निगम चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद में नगर निगम चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रविवार को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मेमकोक मोड में बने डिस्पैच सेंटर का नजारा देखने लायक था। मतदानकर्मी सिर पर मतपेटी, कंधे पर अपना बैग और चेहरे पर मुस्कान लिए मतदान कराने के लिए रवाना हुए।

    सुबह से चुनाव सामग्री का वितरण

    सभी पीठासीन पदाधिकारी कतारबद्ध होकर चुनाव सामग्री काउंटर से प्राप्त कर रहे थे। इसके बाद वे अपने वाहनों में बैठकर मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुए। यह कार्य सुबह आठ बजे शुरू हुआ। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन और जिला प्रशासन की पूरी टीम मौजूद थी।

    जिले को 15 जोन में बांटा गया, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद को 6 सुपर जोन में बांटा गया है। हर जोन में एक-एक डीएसपी के साथ 25 पुलिस पदाधिकारी राइट कंट्रोल गियर और वाटर कैनन के साथ मौजूद रहेंगे। जिले को कुल 15 जोन में विभाजित किया गया है। हर जोन में एक-एक पुलिस इंस्पेक्टर के साथ 10 पुलिस पदाधिकारी मतदान आरंभ होने से लेकर चुनाव सामग्री रिसीविंग सेंटर तक भ्रमणशील रहेंगे। अति संवेदनशील बूथों पर चार-चार पुलिस पदाधिकारी, संवेदनशील बूथ पर तीन और सामान्य बूथ पर दो पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च करेंगे और 23 फरवरी को मतदान सामग्री रिसीविंग सेंटर तक भ्रमणशील रहेंगे।

    6000 से अधिक मतदानकर्मी, वाहन और पर्यवेक्षक

    उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि 1019 बूथों पर सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए 6000 से अधिक मतदानकर्मी तैनात हैं। चुनाव में लगभग 350 बड़े और 300 छोटे वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। झरिया में 128, धनबाद में 18 और रिजर्व 23 सहित कुल 228 माइक्रो आब्जर्वर और 65 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। मतदान सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 23 ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए हैं।

    मतदाताओं से अपील: निर्भीक होकर करें वोट

    उपायुक्त आदित्य रंजन और वरिष्ठ अधिकारी सभी मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। विशेष तौर पर फर्स्ट टाइम वोटर, युवा वोटर और शहरी क्षेत्र के मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी हिस्सेदारी निभाएं। धनबाद चुनाव में प्रशासन, पुलिस और मतदानकर्मी पूरी तरह से मुस्तैद हैं, ताकि 23 फरवरी को हर बूथ पर मतदान सुचारू और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

    Also Read : नगर पालिका चुनाव 2026 : रांची में 23 फरवरी को पूरी तरह बंद रहेंगे सरकारी और निजी प्रतिष्ठान, आदेश जारी

    #DhanbadElections #MunicipalElections2026 #VotingDay #ElectionSecurity #PollingBooths #VoterAwareness #JharkhandPolitics #Election2026 #FirstTimeVoter #DemocracyInAction #PollingStaff #SafeVoting
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो नगर निकाय चुनाव 2026 : पोलिंग दल रवाना, दिखा जबरदस्त उत्साह
    Next Article होली से पहले शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, बोकारो में 10 लाख रुपये की नकली शराब जब्त

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.