Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पीएम नरेन्द्र मोदी की सड़क मार्ग से रांची-जमशेदपुर यात्रा रही चुनौतीपूर्ण, झारखंड पुलिस ने कॉन्टिजेंसी प्लान के तहत बनाया सफल
    झारखंड

    पीएम नरेन्द्र मोदी की सड़क मार्ग से रांची-जमशेदपुर यात्रा रही चुनौतीपूर्ण, झारखंड पुलिस ने कॉन्टिजेंसी प्लान के तहत बनाया सफल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2024Updated:September 16, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : नक्सलियों के गढ़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को सड़क मार्ग से गुजरना झारखंड पुलिस के लिए चुनौतियों से भरा था. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रांची से जमशेदपुर और जमशेदपुर से रांची सुरक्षित लाने-जाने की चुनौती को स्वीकार किया और प्रधानमंत्री की यात्रा को कॉन्टिजेंसी प्लान के तहत वैकल्पिक योजना तैयार कर साकार कर दिया. एयरपोर्ट से पीएम के कार्यक्रम स्थल तक पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. इस पूरे कार्य को डॉ संजय आनन्दराव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, अखिलेश कुमार झा, प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, रांची, पुलिस उप-महानिरीक्षक, रांची, पुलिस उप-महानिरीक्षक कोल्हान द्वारा योजनाबद्ध तरीके से लगातार निगरानी रखते हुए सफलतापूर्वक एवं  शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया.

    18 आईपीएस के जिम्मे थी सुरक्षा की कमान

    पुलिस मुख्यालय द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीआरपीएफ की 6 कंपनियों को एरिया डोमिनेशन, आरओपी एवं नक्सल अभियान हेतु लगाया गया था. पूरे रास्ते को अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित करते हुए ए विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, 2, इंद्रजीत महथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखंड जगुआर,3, कार्तिक एस, पुलिस उप-महानिरीक्षक, वि0शा0 4, संध्या रानी मेहता, पुलिस उप- महानिरीक्षक, अप0अनु0वि0  5, शैलेंद्र वणर्वाल, पुलिस उप-महानिरीक्षक, एसीबी 6, चंदन कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक,रांची, 7, आलोक प्रियदर्शी , पुलिस अधीक्षक झा0जगुआर, 8,  चंदन झा पुलिस अधीक्षक वि0शा0 9, दीपक शर्मा, पुलिस अधीक्षक एससीआरबी, 10, मूमल राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक, विशा, 11,  राकेश रंजन समादेष्टा झा0स0पु0-01, 12, सुमित अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण रांची, असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, किशोर कौशल, वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर, अनुरंजन किस्पोट्टा, पुलिस अधीक्षक, हरविंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक, मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक,  आनंद, और मो अर्शी समादेष्टा, झासपु- 7को मॉनिटरिंग हेतु क्षेत्रवार प्रतिनियुक्त किया गया.

    Also Read: सेल्फी के चक्कर में गॉसनर कॉलेज का छात्र डूबा फॉल में, दोस्तों के साथ घूमने गया था जिकरा फॉल

    सुबह से रात तक तीन जिलों की पुलिस अलर्ट मोड पर रही

    सड़क मार्ग से जमशेदपुर जाने की सूचना के बाद से ही रांची, सरायकेला और जमशेदपुर पुलिस को अलर्ट मोड पर रख दिया गया. रांची के नामकुम, बुंडू और तमाड़, सरायकेला के चौका और चांडिल में केंद्रीय बलों के साथ हर तरफ पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई. भीड़भाड़ वाले ईलाकों में यातायात नियंत्रण हेतु पूरी व्यवस्था की गई थी. इस दौरान पूरे राज्य की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में रही. रांची से लेकर जमशेदपुर तक सड़क पर हर जगह पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने अलर्ट रहकर इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया.

    Also Read: एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम हेमंत, भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की

    alert mode area domination Central forces contingency plan Crime Investigation Department crpf Deputy Inspector General of Police DGP Anurag Gupta IPS officers Jamshedpur Police Jharkhand Jaguars Jharkhand police Johar Live Johar Live Updates Naxalites Patrolling PM Narendra Modi PM Narendra Modi's Ranchi-Jamshedpur visit by road police cantonment Ranchi Police Ranchi-Jamshedpur visit Saraikela Police Security Arrangements security command Superintendent of Police traffic control Visha अपराध अनुसंधान विभाग अलर्ट मोड आईपीएस अधिकारियों एरिया डोमिनेशन केंद्रीय बल कॉन्टिजेंसी प्लान जमशेदपुर पुलिस जोहार लाइव जोहार लाइव अपडेट झारखंड जगुआर झारखंड पुलिस डीजीपी अनुराग गुप्ता नक्सलियों पीएम नरेन्द्र मोदी की रांची-जमशेदपुर सड़क मार्ग से यात्रा पुलिस अधीक्षक पुलिस उप-महानिरीक्षक पुलिस छावनी पेट्रोलिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यातायात नियंत्रण रांची पुलिस रांची-जमशेदपुर यात्रा विशा सरायकेला पुलिस सीआरपीएफ सुरक्षा कमान सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 16 September 2024 : मेष, मिथुन, तुला समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article झारखंड, बिहार से लेकर देश भर के 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.