Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सेल्फी के चक्कर में गॉसनर कॉलेज का छात्र डूबा फॉल में, दोस्तों के साथ घूमने गया था जिकरा फॉल
    झारखंड

    सेल्फी के चक्कर में गॉसनर कॉलेज का छात्र डूबा फॉल में, दोस्तों के साथ घूमने गया था जिकरा फॉल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बुढ़मू थाना क्षेत्र के घने जंगल के बीच स्थित जिकरा फाल घूमने आये छात्र आर्यन उरांव की डूबने से मौत हो गयी. मृतक छात्र दोस्तों के साथ जिकरा फॉल घूमने आया था. फॉल के नजदीक सेल्फी लेने के चक्कर में छात्र का पैर फिसल गया और वह फॉल में गिर गया. मृतक आर्यन आईटीआई मेजर कोठी के पास का रहने वाला था. इधर, बुढ़मू थाना प्रभारी रितेश महतो ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से डूबे युवक को खोजने का प्रयास किया जा रहा है. इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है. सोमवार को एनडीआरएफ की टीम जिकरा फाल आयेगी. वहीं आर्यन के सभी दोस्त भयभीत हैं और फॉल के पास जमे हुए है.

    क्या है मामला

    जानकारी के अनुसार मृतक आर्यन अपने दोस्त प्रिंस मुंडा, अभिषेक मुंडा, आशिष केरकेट्टा, अभिजीत टोप्पो, पुलकित भगत, पंकज रजक, अभिषेक केरकेट्टा के साथ रविवार को दिन में 12 बजे मोटरसाईकिल से जिकरा फाल पहुंचे. सभी दोस्त जिकरा फाल घूमने लगे इसी दौरान आर्यन सहित चार दोस्त जिकरा फाल के नीचे चले गये और सेल्फी लेने के दौरान आर्यन फिसल कर गहरे पानी में डूब गया. बाकी दोस्त उसे लकड़ी के सहारे निकालने का प्रयास किये परंतु असफल रहे, बाकी तीन दोस्त फाल के ऊपर बगल में स्थित बैगी गांव पहुंचे और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. ग्रामीणों द्वारा सूचना पाकर एएसआई मजीद आलम पुलिस बल के साथ जिकरा फाल पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आर्यन को निकालने का प्रयास किया. गांव के ही एक तैराक गहरे पानी में उतर कर आर्यन को खोजने का प्रयास किया लेकिन वह भी असफल रहा. सुबह से ही हो रही भारी बारिश के कारण भी डूबे युवक को खोजने में कठिनाई हो रही है.

    गोसनर कॉलेज से कर रहा था पढ़ाई

    दोस्तों के अनुसार आर्यन गोस्नर कालेज रांची में बीए में पढ़ाई करता था. समाचार लिखे जाने तक डूबे युवक को नहीं ढूंढा जा सका था. धर, ग्रामीणों के अनुसार वहां पानी काफी गहरा है और पत्थर भी हैं. आशंका है युवक की मौत पत्थरों के बीच फंसकर हो गयी होगी. लगातार हो रही बारिश से फॉल में पानी की तीव्रता बढ़ती जा रही है. इसके अलावे सुनसान घना जंगली क्षेत्र होने के कारण रात में वहां रुकना असंभव है और फॉल का पानी आगे जाकर दामोदर में मिल जाता है ऐसे में यदि युवक की मौत हो गयी होगी और वह बहकर आगे चला जाता है तब उसे ढूंढना बहुत आसान नहीं होगा.

    आईटीआई मेजर कोठी एनडीआरएफ टीम छात्र आर्यन उरांव जिकरा फॉल डूबने से मौत फॉल के पास बुढ़मू थाना भयभीत दोस्त रांची रितेश महतो सेल्फ़ी स्थानीय गोताखोर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम हेमंत, भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की
    Next Article पुलिस ने होटल व लॉज संचालकों को दिया निर्देश, संदिग्ध गतिविधियों पर रखें नजर

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशाः 4 करोड़ लोगों को रुला रही है प्याज, महाराष्ट्र की बारिश ने 70 रुपए प्रति किलो पहुंचा दिया दाम

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसआईआर पूरी तरह स्कैम है, एक भी योग्य वोटर नाम कटना आयोग पर कलंक जैसाः एसवाई कुरैशी

    September 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड : कोकर में ‘अखबार-ए-मशरीक’ के दफ्तर पर ED का छापा, सदर थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026

    ओडिशाः 4 करोड़ लोगों को रुला रही है प्याज, महाराष्ट्र की बारिश ने 70 रुपए प्रति किलो पहुंचा दिया दाम

    September 7, 2026

    150 साल बाद फिर ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम, राष्ट्रगीत से राष्ट्रवाद तक क्यों छिड़ी जंग

    September 7, 2026

    एसआईआर पूरी तरह स्कैम है, एक भी योग्य वोटर नाम कटना आयोग पर कलंक जैसाः एसवाई कुरैशी

    September 7, 2026

    झारखंड : कोकर में ‘अखबार-ए-मशरीक’ के दफ्तर पर ED का छापा, सदर थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.