Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»पुलिस ने होटल व लॉज संचालकों को दिया निर्देश, संदिग्ध गतिविधियों पर रखें नजर
    क्राइम

    पुलिस ने होटल व लॉज संचालकों को दिया निर्देश, संदिग्ध गतिविधियों पर रखें नजर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागूरी की अध्यक्षता में जामताड़ा थाना परिसर में पुनि सह थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल और मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे की उपस्थिति में रविवार को जामताड़ा के होटल और लॉज संचालकों की बैठक हुई. जिसमें संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से सख्त निर्देश दिए गए. साथ ही होटल एवं लॉज संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया. संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि होटल या लॉज में कमरा देने के पहले मुसाफिर का पहचान पत्र ले और उसका एंट्री रजिस्टर में नाम, पता, मोबाइल नंबर के साथ स्पष्ट रूप से दर्ज करें. यदि पुरुष यात्री के साथ कोई महिला मुसाफिर है तो संबंधित पुरुष से उसका क्या संबंध है इसकी जानकारी भी दर्ज करें. एसडीपीओ ने सभी होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विदेशी मुसाफिरों के लिए सरकार द्वारा जारी फॉर्म सी के तहत सभी जानकारी एकत्रित करना होटल प्रबंधन के लिए अनिवार्य है. उन्होंने विदेशी पर्यटकों से जुड़ी जानकारी तत्काल स्थानीय थाना व पुलिस के विदेश शाखा को उपलब्ध कराने की बात कही. विदेशी पर्यटकों से जुड़ी जानकारी को होटल संचालक द्वारा सरकारी पोर्टल indianfrro.gov.in पर अपडेट करना भी सभी होटल संचालकों के लिए अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि होटल के एंट्री गेट, रिसेप्शन गैलरी पार्किंग और डायनिंग एरिया में आवश्यक रूप से निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ डेटा को सुरक्षित रखना होगा. बिना परिचय पत्र के किसी भी स्थिति में मुसाफिरों को नहीं ठहराया जाये. उन्होंने कहा कि सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का पालन कड़ाई से किया जाए. पुलिस के द्वारा चेकिंग के समय अगर पाया जाता है कि होटल या लॉज संचालक के द्वारा पुलिस के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया गया है तो संबंधित होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

    निर्देश पुलिस बैठक लॉज संचालक होटल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेल्फी के चक्कर में गॉसनर कॉलेज का छात्र डूबा फॉल में, दोस्तों के साथ घूमने गया था जिकरा फॉल
    Next Article बीजेपी नेता मिले रेल राज्य मंत्री से, मांगों पर कराया ध्यान आकृष्ट 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.