Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पीएम मोदी कोसी-सीमांचल में करेंगे चुनावी जनसभाएं, NDA प्रत्याशियों के समर्थन में मांगेंगे वोट
    बिहार

    पीएम मोदी कोसी-सीमांचल में करेंगे चुनावी जनसभाएं, NDA प्रत्याशियों के समर्थन में मांगेंगे वोट

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2025Updated:November 3, 2025No Comments2 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कोसी-सीमांचल क्षेत्र में दो जिलों के 30 विधानसभा सीटों के NDA प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं करेंगे। सुबह 11 बजे पीएम मोदी सबसे पहले सहरसा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद कटिहार पहुंचेंगे।

    सहरसा की सभा में मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिले की 13 विधानसभा सीटों के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। इस सभा में सोनबरसा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर, मधेपुरा, सुपौल, पिपरा, निर्मली और त्रिवेणीगंज की सीटों के लिए एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशी शामिल हैं।

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पटेल मैदान में लगभग 13 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं, जिनमें 500 सीटें VIP अतिथियों के लिए आरक्षित हैं। मैदान और आसपास के इलाकों को कई सुरक्षा जोनों में बांटा गया है और सभा स्थल पर ड्रोन निगरानी भी की जा रही है।

    भाजपा, जदयू और लोजपा कार्यकर्ताओं में सभा को लेकर खासा उत्साह है। शहर में हर चौक-चौराहों पर पोस्टर, बैनर और स्वागत द्वार लगाए गए हैं।

    सहरसा में सभा खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 1 बजे कटिहार के भसना मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कटिहार सभा में कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी, कोढ़ा, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन, अमौर, बैसी, कस्बा, बनमनखी, रुपौली, धमदाहा और पूर्णिया की सीटों के NDA प्रत्याशी मंच पर मौजूद रहेंगे।

    करीब 50 एकड़ क्षेत्र में लगभग डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। आगमन और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट किए हैं और लगभग 300 ट्रैफिक जवानों को तैनात किया गया है। पार्किंग पॉइंट भी अलग-अलग जगह बनाए गए हैं ताकि लोगों की आवाजाही सुगम हो सके।

    Also Read : पीएम मोदी कोसी-सीमांचल में करेंगे चुनावी जनसभाएं, NDA प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेगे

    NDA प्रत्याशी कटिहार कोसी-सीमांचल चुनाव 2025 चुनावी सभा जदयू नीतीश कुमार पीएम मोदी बिहार चुनाव बिहार न्यूज भाजपा लोजपा वोटिंग अभियान सम्राट चौधरी सहरसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएलपीजी सब्सिडी के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, अपडेट का आखिरी मौका कब तक… जानें
    Next Article नवंबर में आईपीओ के लिए शेयर बाजार उत्साहित, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की गिरावट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-23 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में अब स्कूल- कॉलेज के बच्चों के सिलेबस में होगा एंटी ड्रग कैंपेन की पढ़ाई, मुख्य सचिव ने दिया स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को टास्क

    October 22, 2026

    जेपीएससी घोटालाः एल ख्यांगते सहित कुल 12 लोगों पर चार्जशीट दायर, जोहार लाइव ने तथाकथित गड़बड़ियों का सबसे पहले किया था खुलासा

    October 22, 2026

    अमित शाह: बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता कैसे बना चुनावी चाणक्य, पूरी राजनीतिक यात्रा

    October 22, 2026

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.