Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»मोतिहारी में गरजे PM मोदी, कहा- हार चुका है इंडी गठबंधन इसलिए है बेचैन
    ट्रेंडिंग

    मोतिहारी में गरजे PM मोदी, कहा- हार चुका है इंडी गठबंधन इसलिए है बेचैन

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में विपक्ष पर जमकर बरसे. कहा चौथे चरण में इंडी गठबंधन का पूरी तरह से पतन हो गया है. चार जून की हार को देख इंडी गठबंधन की बैखलाहट बढती जा रही है. अब ये लोग मोदी की योजना पर सवाल उठा रहे हैं. पीएम ने कहा मैंने तय कर लिया है कि किसी गरीब के घर का चूल्हा नहीं बुझने दूंगा. मैं जानता हूं कि एक मां पर क्या गुजरती है जब उसके बच्चे रात को भूखे सोते हैं. इसलिए हम गरीबों को मुफ्त राशन देते हैं और आगे भी देते रहेंगे. उन्होंने कहा कि मोदी ने तय किया कि अब किसी मां को अपना दर्द छुपाने की जरूरत नहीं है. आपका बेटा अस्पताल में बैठा है. आपकी बीमारी का खर्च आपका बेटा उठाएगा. मोदी का जन्म गरीबों की सेवा के लिए ही हुआ है. मोदी सिर्फ गरीबों के लिए काम करेगा.

    “Congress, its allies destroyed lives of 3-4 generations”: PM Modi

    Read @ANI Story | https://t.co/i1uJdQvBRf#Congress #PMModi #LoksbhaElection pic.twitter.com/KBurITL2be

    — ANI Digital (@ani_digital) May 21, 2024

    केंद्र में हो मजबूत सरकार

    पीएम मोदी ने कहा कि “मैं केंद्र में एक मजबूत सरकार चाहता हूं. आपके बच्चों के भविष्य के लिए यह सरकार जरूरी है. आपके सपनों को पूरा करने के लिए एक मजबूत सरकार की जरूरत है. इसलिए, आज मैं पूज्य बापू की जन्मस्थली गुजरात से, पूज्य बापू की कर्मस्थली पर आपका आशीर्वाद लेने आया हूं. मैं जहां भी जा रहा हूं, एक ही आवाज फिर से मोदी सरकार सुनाई दे रही है.

    4 जून को इंडी गठबंधन के इरादों पर होगा सबसे बड़ा हमला

    पीएम ने कहा कि 4 जून को इंडी गठबंधन के इरादों को सबसे बड़ा झटका लगेगा. ये हमला होगा देश में भ्रष्टाचार पर होगा, ये हमला होगा तुष्टीकरण की राजनीति पर होगा, ये हमला टुकड़े-टुकड़े गैंग पर होगा, ये हमला समाज में कहर बरपा रही गंदी सोच पर होगा, ये हमला सनातन को गाली देने वाले विकृत मानसिकता वाले लोगों पर होगा.

    कई पीढ़ियों का जीवन कांग्रेस ने बर्बाद किया

    पीएम मोदी ने कहा कि बापू ने चंपारण में सत्याग्रह और स्वच्छाग्रह का प्रयोग किया. इससे प्रेरणा लेकर कांग्रेस को आजादी के बाद आंदोलन शुरू करनी चाहिए था. बापू के स्वच्छता अभियान को देश में संस्कार बनाकर हमें उन्हें श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला. लेकिन, सत्ता में आने के बाद उन्होंने बापू के आदर्शों, नैतिकता और विचारों को त्याग दिया. उन्होंने अपना सारा ध्यान केवल एक ही परिवार पर दिया. कांग्रेस और उसके साथियों ने मिलकर 60 साल तक देश को बर्बाद किया है. तीन-चार पीढ़ियों का जीवन बर्बाद हो गया. जब आपने गरीब मां के बेटे को सेवा का मौका दिया तो उसने हर घर में शौचालय पहुंचा दिया. इसके बाद पीएम मोदी ने विकास योजनाएं गिनाईं.

    इसे भी पढ़ें: विधायक शिल्पी नेहा ने ग्रामीणों संग की बैठक, बोली-लोकसभा चुनाव देश के संविधान और आरक्षण को बचाने का चुनाव

    bihar ews City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News motihari news News Headline PM modi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधायक शिल्पी नेहा ने ग्रामीणों संग की बैठक, बोली-लोकसभा चुनाव देश के संविधान और आरक्षण को बचाने का चुनाव
    Next Article खुलकर सामने आ गया झारखंड भाजपा का अंतर्कलह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.