Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»PM मोदी ने तूफान ‘मिचौंग’ से सतर्क रहने का दिया निर्देश, BJP कार्यकर्ताओं से बचाव प्रयासों में शामिल होने का आग्रह
    ट्रेंडिंग

    PM मोदी ने तूफान ‘मिचौंग’ से सतर्क रहने का दिया निर्देश, BJP कार्यकर्ताओं से बचाव प्रयासों में शामिल होने का आग्रह

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : बीजेपी की तीन राज्यों में शानदार जीत पर रविवार को अपने संबोधन में पीएम मोदी ने चक्रवाती तूफान मिचौंग को लेकर देशवासियों को आगाह किया. कहा कि जश्न के मौके पर मैं अपने देशवासियों को सलाह देता हूं कि वह चक्रवाती तूफान मिचौंग को लेकर सतर्क रहें. केंद्र सरकार लगातार राज्य सरकारों के संपर्क में है और उन्हें हरसंभव मदद दे रही है.

    भाजपा कार्यकर्ताओं से की ये अपील

    पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के यही मूल्य हैं. हमारे लिए पार्टी से बड़ा देश है और देशवासी हर चीज से बड़े हैं. पीएम ने कहा कि वो लगातार राज्य सरकारों के संपर्क में हैं और पूर्वी तट पर राहत और बचाव कार्यों के बारे में अपडेट ले रहे हैं.

    आंध्र के सीएम से की बात

    इससे पहले, पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बात की और चक्रवात मिचौंग से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया. पीएम मोदी ने शीर्ष अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि राज्य को सभी मदद दी जाए.

    ‘हमारा सपना, लक्ष्य एक ही है’

    पीएम मोदी ने कहा कि सभी की कोशिशों से हम अपने विजन को पा सकते हैं. मेरा युवा पीढ़ी में पूरा विश्वास है. हमारा एक ही लक्ष्य है, एक ही साधना है और एक ही सपना है. भारत लगातार विकास के पथ पर अग्रसर रहे. मैं सभी को बधाई देता हूं और सभी मतदाताओं के प्रति अपना आभार जताता हूं, जिन्होंने फिर हम पर अपना विश्वास जताया है. पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के सीएम से टेलीफोन पर बात भी की. बता दें कि चक्रवाती तूफान मिचौंग का सबसे ज्यादा असर भारत में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में ही होने की आशंका है. चक्रवाती तूफान के चलते तमिलनाडु में बारिश भी हो रही है.

    चेन्नई के कई हिस्सों में भारी बारिश

    इस बीच, चक्रवात ‘माइचौंग’ के तट के करीब पहुंचने से चेन्नई के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव रविवार को चक्रवाती तूफान ‘माइचौंग’ में तब्दील हो गया और 5 दिसंबर की दोपहर के दौरान 80-90 की अधिकतम निरंतर हवा की गति के साथ नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करने की संभावना है.

    इसे भी पढ़ें: मिजोरम विधानसभा चुनाव : रुझानों में ZPM को मिला बहुमत, 40 में 22 सीटों पर बनाई बढ़त

     

    City News Current News Daily News Hurricane 'Michong' Johar Live Latest news Local News Main News News Headline PM modi PM मोदी Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर तूफान ‘मिचौंग’ न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमिजोरम विधानसभा चुनाव : रुझानों में ZPM को मिला बहुमत, 40 में 22 सीटों पर बनाई बढ़त
    Next Article गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड : आशीष रंजन उर्फ छोटू ने ली जिम्मेवारी, परिजनों ने लगाया साजिश के तहत हत्या का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की खबर, कई घायल

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    क्राइम

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एंटी CEC प्रोटेस्ट : अभिजीत दीपके की होगी कोर्ट में पेशी, तिरंगा मार्च से पहले हुई थी गिरफ्तारी

    October 17, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की खबर, कई घायल

    October 17, 2026

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.