पीयूष गोयल को मिला अतिरिक्त कार्यभार, देखेंगे पासवान के खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्रालय का कामकाज

Joharlive Desk

नयी दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल को श्री राम विलास पासवान के निधन के बाद उनके मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर श्री गोयल को खाद्य,आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

श्री पासवान का कल रात निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। केन्द्रीय मंत्री कुछ दिनों से राजधानी के एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती थे।

श्री पासवान का हाल में दिल का ऑपरेशन हुआ था। इससे पहले उनका कई बीमारियों का विदेशों से उपचार चल रहा था। श्री पासवान 1969 में युवावस्था में ही बिहार विधानसभा के लिए चुन लिए गए थे। राजनीति में आने से पहले उनका बिहार पुलिस सेवा में उपाधीक्षक पद पर चयन भी हो गया था। लेकिन पुलिस की नाैकरी के बजाय उन्होंने जनता की सेवा के लिए राजनीति को ही चुना।श्री पासवान ने केन्द्र में रेल, इस्पात, कोयला, दूरसंचार तथा खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। वर्ष 2014 में वह केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार में खाद्य एवं उपभाेक्ता मामलों के मंत्री बनाए गए थे और तब से वह लगातार इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।