Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : कारा एवं सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश, समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से कैदियों को करे प्रशिक्षित
    झारखंड

    देवघर : कारा एवं सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश, समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से कैदियों को करे प्रशिक्षित

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय कारागार, देवघर एवं मधुपर, उपकारागार की वस्तुस्थिति की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा कारागार की सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।
    समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि कारगर में कैदियों के स्वास्थ्य जांच हेतु साप्ताहिक डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान किया जा सके। साथ हीं महिला कैदियों के स्वास्थ्य जांच को लेकर उपायुक्त ने महिला चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की बात कही।

    इसके अलावे बंदियों के साथ-साथ रह रहे बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा मुहैया कराने को लेकर उपायुक्त ने कारा अधीक्षक को निर्देश दिया कि शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कराई जाय। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपायुक्त ने कारा अधीक्षक को निदेश दिया कि पुलिस अधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मधुपर उप कारागार में सुरक्षा गार्ड्स की संख्या में बढ़ोतरी, सभी सुरक्षा गार्ड्स का प्रशिक्षण आदि दिलाया जाय।

    बैठक के दौरान उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा देवघर कारागार के सुरक्षा सबंधी विषयो पर चर्चा करते हुए कारा अधीक्षक को निर्देशित किया कि केंद्रीय कारागार देवघर के उत्तर-पश्चिम कोने पर अवस्थित रामेश्वरम होटल के ऊपरी मंजिल के कमरों की खिड़की जो जेल की ओर खुलती है, उन सभी को स्थायी रूप से बंद करने का निदेश दिया गया। साथ ही होटल के छत के चहरदीवारी के ऊंचाई को बढ़ाये या ऊपरी मंजिल को ओर जाने वाली सीढ़ी को बंद करें। वही किसी विशेष परिस्थिति में छत पर जाना हो तो कारा अधीक्षक स्तर से आज्ञा लेना अनिवार्य होगा।
    समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने कारा अधीक्षक को निर्देशित किया कि जेल के महिला एवं पुरुष कैदियों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु जेल के अंदर प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि प्रशिक्षण हेतु आर्सेटी देवघर से संपर्क किया जा सके। इसके अलावा कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जाने वाली सावधानी व रोकथाम को लेकर उपायुक्त ने कारा अधीक्षक को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

    बैठक में उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपर योगेंद्र प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा शिवाजी, कारा अधीक्षक जितेंद्र कुमार, जिला योजना पदाधिकारी मिथलेश कुमार झा, सामान्य शाखा प्रभारी सुश्री मीनाक्षी भगत, नगर थाना प्रभारी डी. एन. आज़ाद एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीयूष गोयल को मिला अतिरिक्त कार्यभार, देखेंगे पासवान के खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्रालय का कामकाज
    Next Article सांसद संजय सेठ ने झारखंड में स्वास्थ सेवाओं के विस्तार को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक की

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.