Patna : पटना के गांधी मैदान में शारीरिक प्रशिक्षण कैंपों की बढ़ती संख्या और भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन कैंपों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सेना, पुलिस, दारोगा और सिपाही भर्ती की तैयारी कराने वाले लगभग 60 कोचिंग संस्थानों को अब गांधी मैदान से हटा कर दीघा घाट और कलेक्ट्रेट घाट पर स्थानांतरित किया गया है।
प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है ताकि मैदान की घास, पेड़-पौधे और सार्वजनिक स्थल की संरचना सुरक्षित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गांधी मैदान आम जनता के लिए पूरी तरह खुला रहेगा और मॉर्निंग वॉक, इवनिंग वॉक या व्यक्तिगत अभ्यास पर कोई रोक नहीं होगी।
जिला प्रशासन ने चेतावनी भी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों या प्रशिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे अभ्यर्थियों को खुले और सुरक्षित स्थान पर अभ्यास का अवसर मिलेगा और गांधी मैदान की सुंदरता और मूल स्वरूप बनाए रखने में मदद मिलेगी।
Also Read : भारत-नेपाल सीमा से बड़े नार्को-आतंक नेटवर्क का पर्दाफाश, सेना का फरार जवान गिरफ्तार
Also Read : 26 दिसंबर से लागू होंगे नए रेल किराए, छोटी दूरी की यात्रा पर कोई असर नहीं


