Johar Live Desk : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। 26 दिसंबर 2025 से लंबी दूरी की ट्रेनों के किराए में संशोधन लागू होगा, लेकिन 215 किलोमीटर तक की छोटी यात्रा पर कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। रेलवे ने यह फैसला आम यात्रियों की जेब पर बोझ कम करने के लिए लिया है।
रेलवे के अनुसार, 215 किलोमीटर से लंबी दूरी की साधारण श्रेणी की यात्रा पर प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस व एसी श्रेणी में 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ेंगे। उदाहरण के लिए, पटना से दिल्ली की यात्रा करने वाले नॉन-एसी यात्री को करीब 10 रुपये अधिक चुकाने होंगे, जबकि प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने पर 20 रुपये बढ़ेंगे।
रेलवे का अनुमान है कि इस संशोधन से उसे करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। इस राशि का इस्तेमाल परिचालन लागत, कोच रखरखाव, स्टेशन सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था सुधारने में किया जाएगा।


