Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»नए साल के जश्न में डूबे लोग, देखें माता वैष्णो देवी के दरबार से लेकर दुनिया भर की तस्वीरें
    ट्रेंडिंग

    नए साल के जश्न में डूबे लोग, देखें माता वैष्णो देवी के दरबार से लेकर दुनिया भर की तस्वीरें

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Year 2024 Celebration : दुनियाभर में नए साल 2024 का स्वागत बड़े ही उत्साह के साथ हुआ. नए साल को लेकर देश और दुनिया में जश्न का माहौल है. हिल स्टेशन्स से लेकर पार्टी हॉल्स तक कार्निवल वाला मूड देखने को मिला. कहीं मंदिरों में मंगल कामना की गईं, लोगों ने अपने-अपने तरीके से किया है.  कहीं म्यूजिक और डांस की मस्ती के साथ लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं. भारत से लेकर दुनिया के तमाम देशों में नए साल का शानदार जश्न देखने लायक था, जिसकी तस्वीरों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. देश-दुनिया से आई इन जश्न की अद्भुत तस्वीरों ने लोगों का दिल जीत लिया. यही वजह है कि, लोग इन्हें खूब देख और पसंद कर रहे हैं.

    2024 में मंगल कामना लिए भक्तों के सैलाब ने माता वैष्णो देवी के दरबार में भी हाजिरी लगाई. इस बार तो भक्तों ने नए साल पर नया रिकॉर्ड ही बना डाला. 31 दिसंबर को करीब 45 हजार भक्त वैष्णो देवी पहुंचे. जबकि इस पूरे साल 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 95 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किए.

    पहाड़ों की रानी हिमाचल में नए साल के सुरूर में डूबे सैलानियों ने समां बांध दिया. बर्फीले पहाड़ों और ठंडी वादियों को आंखों में कैद करने आए सैलानी मस्ती का डबल डोज लेते नजर आए. 31 दिसंबर और 1 जनवरी का डबल डोज. न्यू ईयर का मौका हो और धरती के जन्नत की सैर ना हो तो सारी फिजां फीकी लगती है. नए साल पर पहलगाम में नए कश्मीर की बानगी दिखाई दी. पहलगाम क्लब में न्यू ईयर का जश्न मनाया गया और सैलानियों के साथ यहां के रहने वालों ने भी इसका खूब लुत्फ उठाया.

    लंदन में एलिजाबेथ टॉवर (जिसे बिग बेन और लंदन आई के नाम से भी जाना जाता है) के ऊपर आसमान में नए साल के जश्न की आतिशबाजी देखते ही बन रही थी.

    बीती रात अलग-अलग जगहों पर 2024 का स्वागत किया गया. शुरुआत न्यूजीलैंड से हुई और धीरे-धीरे पूरे यूरोप में नए साल का खुमार चढ़ने लगा. जब भारत में शाम के करीब 5 बज रहे थे तभी से न्यूजीलैंड में नए साल की शुरुआत हो गई थी. ऑकलैंड के हार्बर ब्रिज और स्काई टावर में नए साल पर आतिशबाजी की गई. इन तस्वीरों के साथ ही दुनिया में नए साल का जश्न शुरू हो गया था.

    ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के हार्बर ब्रिज में भी 2024 की शुरुआत होते ही आतिशबाजी शुरू हो गई. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड वो पहले ऐसे देश हैं. जहां टाइम जोन के हिसाब से नए साल की शरुआत सबसे पहले होती है. सिडनी की आतिशबाजी को 40 करोड़ से ज्यादा लोग लाइव देखते हैं. सिडनी में नए साल के सेलिब्रेशन के लिए 10 लाख लोग जमा हुए थे.

    इसी के साथ हॉन्ग कॉन्ग के विक्टोरिया हार्वर ब्रिज भी चमक रहा था. 2024 की शुरुआत होते ही हॉन्ग कॉन्ग में आतिशबाजी शुरू हो गई. यूरोप के साथ मिडिल ईस्ट और एशिया में भी न्यू ईयर का खुमार दिखा. चीन, थाईलैंड जैसे देशों के साथ दुबई से भी जश्न की शानदार तस्वीरें आईं.

    नए साल के जश्न के दौरान दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर आतिशबाजी देखते ही बन रही थी. यहां हजारों ड्रोन्स के साथ 2024 का स्वागत हुआ. साथ में आतिशबाजी भी की गई.

    चीन के लोगों में भी नए साल का रंग चढ़ा. बीजिंग के ऐतिहासिक कैपिटल स्टील पार्क में लोगों ने पूरे जोश के साथ 2024 का स्वागत किया. और अब देखिए एशिया के सबसे बड़े टूरिस्ट स्पॉट में से एक थाईलैंड की तस्वीर. लाखों पर्यटकों की भीड़ ने इस आतिशबाजी को देखा. इस बार भी थाईलैंड में न्यू ईयर का ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ.

    फ्रांस में चैंप्स एलिसीज़ पर नए साल के जश्न के दौरान ओलंपिक वर्ष में फ्रांस के प्रवेश का जश्न मनाने के लिए आर्क डी ट्रायम्फ पर एक वीडियो दिखाया गया.

    नए साल के जश्न के दौरान जर्मनी में बर्लिन टीवी टॉवर के आसपास गजब की आतिशबाजी दिखाई दी.

    नए साल के जश्न के दौरान एथेंस, ग्रीस में एक्रोपोलिस पहाड़ी पर प्राचीन पार्थेनन मंदिर पर गजब की आतिशबाजी दिखाई दी.

    ये तस्वीर कश्मीर के लाल चौक की है. लाल चौक, सूरज की नई लाली के ख़ैर-मक़्दम के लिए पूरी रात जश्न में डूबा रहा. रात भर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की थिरकन बसी रही. क्या बच्चे, क्या जवां दिल और क्या बुजुर्ग, सबने नए साल का स्वागत कुछ इस अंदाज में किया.

    मुंबई से लोनावाला तक नए साल की मस्ती जमती रही. यूपी के गोरखपुर में भी नए साल के जश्न के नए तौर-तरीके ने बदलते हिंदुस्तान की नई तस्वीर दिखाई.

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News New Year. New Year Celebration News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यू इयर. न्यू इयर सेलेब्रेशन न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स में बिना प्लानिंग हो रहा काम, पेड़ों को काटकर उजाड़ दिया पार्क, अब हो रहा भवन निर्माण
    Next Article बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल ने CM हेमंत पर साधा निशाना, बोले-कयामत की रात आ गई, होगा गुनाहों का फैसला

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.