Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»PBKS vs SRH मैच पर फिर सकता है पानी! जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
    खेल-सिनेमा

    PBKS vs SRH मैच पर फिर सकता है पानी! जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SRH
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होग. यह हाई-वोल्टेज मुकाबला आज यानी शनिवार को शाम 7:30 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि SRH के लिए ये मैच करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि लगातार हार के बाद टीम को वापसी करनी होगी. वहीं PBKS की कोशिश होगी कि वह अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए पॉइंट्स टेबल की टॉप की ओर कदम बढ़ाए. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

    SRH की हालत चिंताजनक

    सनराइजर्स हैदराबाद का अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. टीम ने अब तक खेले गए पांच मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज की है और वह फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे, 10वें स्थान पर है. खासकर उनकी बल्लेबाजी ने बेहद निराश किया है. पहले मुकाबले को छोड़ बाकी मैचों में SRH का टॉप ऑर्डर लगातार फ्लॉप रहा है.

    पंजाब किंग्स बेहतरीन फॉर्म में

    वहीं दूसरी तरफ, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं. जिनमें से तान में जीत और एक में हार का सामना किया है. फिलहाल पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है.

    पिच रिपोर्ट

    राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां शॉट्स खेलना आसान होता है और अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. पिच से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर्स में स्विंग और उछाल मिल सकता है.

    स्टेडियम में खेले गए IPL मैचों के आंकड़े :

    • कुल मैच : 80
    • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत : 35
    • दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत : 45

    इन आंकड़ों से साफ है कि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को थोड़ा अधिक फायदा मिला है.

    मौसम की मार पड़ सकती है मैच पर

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार PBKS vs SRH के मैच के दौरान हैदराबाद में दोपहर या शाम के समय बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. तापमान 25 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है.

    संभावित प्लेइंग 11

    पंजाब किंग्स (PBKS) : श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, ग्लेन मैक्सवेल,  युजवेंद्र चहल.

    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) : पैट कमिंस (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, मोहम्मद शमी, ट्रेविस हेड, इशान किशन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, सिमरजीत सिंह/जयदेव उनादकट.

    Also Read : IPL 2025 : आज का रोमांचक मुकाबला लखनऊ और गुजरात के बीच, जानें पिच रिपोर्ट

    IPL IPL 2025 IPL 2025 match PBKS Rajiv Gandhi International Stadium Hyderabad SRH SRH vs PBKS पंजाब किंग्स पैट कमिंस श्रेयस अय्यर सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2025 : आज का रोमांचक मुकाबला लखनऊ और गुजरात के बीच, जानें पिच रिपोर्ट
    Next Article 19 अप्रैल को इस समय बदल जायेगा रांची के असमान का नजारा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.