Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»IPL 2025 : आज का रोमांचक मुकाबला लखनऊ और गुजरात के बीच, जानें पिच रिपोर्ट
    खेल

    IPL 2025 : आज का रोमांचक मुकाबला लखनऊ और गुजरात के बीच, जानें पिच रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2025Updated:April 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लखनऊ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 के 26वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगे. यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 12 अप्रैल शनिवार को दोपहर 3.30 बजे लखनऊ के होम ग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. घरेलू मैदान पर खेलते हुए लखनऊ की नजर जीत की हैट्रिक पर होगी, जबकि केकेआर की टीम इस मैच में अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी.

    पिच रिपोर्ट : किसको मिलेगा फायदा?

    इकाना स्टेडियम की पिच को संतुलित माना जाता है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों—दोनों को मदद मिलती है. शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, खासकर शाम के समय फ्लडलाइट्स के नीचे. हालांकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है, जिससे बल्लेबाजी में मुश्किल आती है और स्पिनर मैच में अहम भूमिका निभाते हैं. स्टेडियम की बड़ी बाउंड्री भी बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश करती है, खासकर जब वे बड़े शॉट्स खेलने की कोशिश करते हैं.

    आंकड़ों की नजर से

    • इकाना स्टेडियम में अब तक खेले गए 16 आईपीएल मुकाबलों में :
    • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम : 8 बार विजेता
    • लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम : 7 बार विजेता
    • बेनतीजा मुकाबले : 1
    • टॉस जीतने वाली टीम : 9 बार विजेता
    • टॉस हारने वाली टीम : 6 बार विजेता

    इस सीजन में लखनऊ में अब तक दो मुकाबले हुए हैं. पहले मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर एलएसजी को 8 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को 12 रन से मात दी.

    मुकाबले पर नजर

    लखनऊ सुपर जायंट्स के पास घरेलू मैदान का फायदा होगा और वे अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. दूसरी ओर कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम भी अच्छे फॉर्म में है और जीत के साथ अंकतालिका में मजबूती पाना चाहेगी. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां रणनीति, फॉर्म और पिच का मिजाज— तीनों का बड़ा असर देखने को मिलेगा.

    संभावित प्लेइंग-XII

    लखनऊ सुपर जायंट्स : ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, दिग्वेश राठी, एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, डेविड मिलर, रवि बिश्नोई.

    गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, मोहम्मद सिराज, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया/वाशिंगटन सुंदर.

    Also Read : खूंटी में रे’प के बाद म’र्डर, जांच में जुटी पुलिस

    GT IPL 2025 lsg lsg vs gt गुजरात टाइटंस लखनऊ सुपर जायंट्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर पीके सिंह का तबादला
    Next Article PBKS vs SRH मैच पर फिर सकता है पानी! जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.