Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना NEET छात्रा मौत मामला : अपराधी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा – डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
    बिहार

    पटना NEET छात्रा मौत मामला : अपराधी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा – डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2026Updated:January 18, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सम्राट चौधरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत और दुष्कर्म के आरोपों ने पूरे बिहार में आक्रोश पैदा कर दिया है। इस गंभीर मामले पर पहली बार बिहार के डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी मीडिया के सामने आए और कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

    डिप्टी सीएम ने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और सरकार इसे पूरी गंभीरता से ले रही है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की निगरानी खुद पुलिस महानिदेशक (DGP) कर रहे हैं और जांच पर लगातार नजर रखी जा रही है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि अगर जांच में किसी व्यक्ति, संस्था या हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

    छात्रा की मौत के बाद से शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर छात्राओं और परिजनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल प्रशासन ने उनके सामान को अंदर ही बंद कर दिया है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। वहीं परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष और तेज जांच की मांग कर रहे हैं। इस मामले में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है, जो हॉस्टल, अस्पताल और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। छात्रा का इलाज जिस नर्सिंग होम में हुआ था, वहां भी जांच टीम पहुंच चुकी है और डॉक्टरों व स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

    सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ एक छात्रा का मामला नहीं, बल्कि प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल है। ऐसी घटनाओं को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बयान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जांच में तेजी आएगी और दोषियों को जल्द कानून के तहत सजा मिलेगी। फिलहाल पूरे राज्य की नजरें जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

    Also Read : इन स्लीपर ट्रेनों में RAC टिकट व्यवस्था बंद, किराया में भी बदलाव

    Bihar criminal action Deputy CM and Home Minister Samrat Choudhary Deputy CM Samrat Choudhary Home Minister NEET student NEET छात्रा patna rape allegations Samrat Choudhary Shambhu Girls Hostel SIT investigation SIT जांच student safety अपराधी कार्रवाई गृह मंत्री छात्राओं सुरक्षा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी दुष्कर्म आरोप पटना बिहार शंभू गर्ल्स हॉस्टल सम्राट चौधरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article20 दिन से लापता 14 वर्षीय मुन्नी का कोई सुराग नहीं, पुलिस की देरी पर भड़का गांव
    Next Article कड़ाके की ठंड में राहत की चादर, वार्ड 28 में लगातार 15 दिनों से कंबल वितरण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.