Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»20 दिन से लापता 14 वर्षीय मुन्नी का कोई सुराग नहीं, पुलिस की देरी पर भड़का गांव
    झारखंड

    20 दिन से लापता 14 वर्षीय मुन्नी का कोई सुराग नहीं, पुलिस की देरी पर भड़का गांव

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2026Updated:January 18, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चतरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव से 14 वर्षीय किशोरी मुन्नी कुमारी उर्फ रानू कुमारी बीते 20 दिनों से लापता है। यह घटना 28 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है। किशोरी के अचानक गायब होने से परिवार और गांव में चिंता और डर का माहौल है।

    परिजनों के अनुसार, मुन्नी घर के पास ही दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गई थी। परिवार को उम्मीद थी कि वह शाम तक लौट आएगी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आसपास के इलाकों, जंगलों और पहाड़ियों में दो दिनों तक लगातार खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

    परिजनों का आरोप है कि 31 दिसंबर को गिद्धौर थाना में मुन्नी की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन शुरुआती 10 दिनों तक पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना है कि 10 जनवरी के बाद ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई और तलाश शुरू की। इस देरी को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद अब तक किशोरी का सुराग मिल गया होता।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब तलाशी अभियान तेज कर दिया है। जंगलों और पहाड़ी इलाकों में खोज की जा रही है। साथ ही ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है और कई पुलिस टीमों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है।

    मुन्नी के पिता निर्मल राणा और उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में सन्नाटा पसरा हुआ है और पूरा गांव इस घटना से सहमा हुआ है। परिजनों ने प्रशासन से अपील की है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजा जाए। उन्हें आशंका है कि इस मामले में किसी गिरोह की भूमिका भी हो सकती है।

    Also Read : मंत्री दीपक बिरुआ का बना डाला फर्जी FB अकाउंट, सतर्क रहने की अपील

    14 वर्षीय लड़की 14-year-old girl Chatra: Teenager missing family worried Gangapur village Giddhaur police station area Jharkhand news police investigation किशोरी लापता गंगापुर गांव गिद्धौर थाना क्षेत्र चतरा झारखंड खबर परिजनों की चिंता पुलिस जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंत्री दीपक बिरुआ का बना डाला फर्जी FB अकाउंट, सतर्क रहने की अपील
    Next Article पटना NEET छात्रा मौत मामला : अपराधी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा – डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    झारखंड

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.