Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना मेट्रो निर्माण : 25 जनवरी तक नहर रोड पर यातायात प्रभावित
    बिहार

    पटना मेट्रो निर्माण : 25 जनवरी तक नहर रोड पर यातायात प्रभावित

    Team JoharBy Team JoharJanuary 3, 2026Updated:January 3, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    यातायात
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना मेट्रो परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। इसी के तहत राजधानी के लोगों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की गई है। मेट्रो निर्माण कार्य के कारण 3 जनवरी से 25 जनवरी तक नहर रोड के एक हिस्से में वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से बंद रहेगी। प्रशासन के अनुसार, रूपसपुर फ्लाईओवर से दीघा फ्लाईओवर तक नहर रोड पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। यह रोक मेट्रो की अंडरग्राउंड टनल निर्माण से जुड़े कार्यों के कारण लगाई गई है।

    क्यों लगाया गया प्रतिबंध

    पटना मेट्रो की अंडरग्राउंड टनल के लिए बिजली की अंडरग्राउंड डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए नहर के किनारे मोनो पोल लगाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में मेट्रो संचालन के दौरान कोई तकनीकी या सुरक्षा समस्या न हो।

    काम दो चरणों में होगा

    पहले चरण में रूपसपुर नहर से बाएं पाटलिपुत्र स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा, जबकि दीघा से पाटलिपुत्र स्टेशन की ओर वाहन चलते रहेंगे। दूसरे चरण में पाटलिपुत्र स्टेशन से दीघा फ्लाईओवर तक यातायात रोका जाएगा और बेली रोड से पाटलिपुत्र स्टेशन तक आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।

    वैकल्पिक मार्ग तय

    यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी तय किए हैं। वाहन चालक गोला रोड होते हुए बेली रोड, दानापुर कैंट से सगुना मोड़ होकर बेली रोड या आशियाना–दीघा रोड से बेली रोड का उपयोग कर सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी जरूर लें।

    पटना मेट्रो की स्थिति

    पटना जंक्शन से रुकनपुरा तक अंडरग्राउंड मेट्रो की लंबाई करीब 10.54 किलोमीटर होगी। इस रूट पर पटना जंक्शन, सचिवालय, पटना जू, राजाबाजार और रुकनपुरा सहित कई अंडरग्राउंड स्टेशन बन रहे हैं। पाटलिपुत्र, सगुना मोड़ और दानापुर में एलिवेटेड स्टेशन बनाए जा रहे हैं। खेमनीचक मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अधिकारियों के अनुसार, भूतनाथ के आगे खेमनीचक और मलाही पकड़ी स्टेशन का उद्घाटन जनवरी के अंत तक हो सकता है।

    फिलहाल पटना मेट्रो आईएसबीटी से भूतनाथ तक 4.5 किलोमीटर के रूट पर चल रही है। आने वाले समय में मेट्रो को बाइपास होते हुए मीठापुर एजुकेशन हब तक ले जाने की योजना है। मेट्रो के विस्तार से राजधानी की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

    Also Read : असनाबांध यात्री शेड में अज्ञात व्यक्ति का श’व मिलने से हड़कंप

    Patna Metro construction: Partial traffic closure on Canal Road until January 25th. पटना मेट्रो निर्माण : 25 जनवरी तक नहर रोड पर आंशिक यातायात बंद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअसनाबांध यात्री शेड में अज्ञात व्यक्ति का मिला श’व, इलाके में सनसनी
    Next Article गुमला की आदिवासी महिलाएं गढ़ रहीं आत्मनिर्भर भविष्य… जानें कैसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.