Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर
    बिहार

    पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2025Updated:October 16, 2025No Comments2 Mins Read61
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिविल कोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna :  पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार धमकी ईमेल के जरिए दी गई है, जिसमें दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में RDX रखा गया है। ईमेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

    कोर्ट प्रशासन ने तुरंत इस मामले की जानकारी पटना के एसएसपी को दी। इसके बाद एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है, और बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड सहित पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

    यह पहली बार नहीं है जब पटना सिविल कोर्ट को धमकी मिली है। 28 अगस्त को भी एक ऐसा ही ईमेल भेजा गया था, जिसमें लिखा था कि कोर्ट परिसर और जजों के कमरों में 4 RDX IEDs लगाए गए हैं। साथ ही यह भी दावा किया गया था कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ है।

     

    उस वक्त भी कोर्ट परिसर को खाली कराया गया था और करीब 4 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

    वकील ऋषिकेश नारायण सिन्हा ने बताया कि यह लगातार दूसरी बार है जब ऐसी धमकी मिली है। उन्होंने इसे सुरक्षा में बड़ी लापरवाही बताया और कहा कि जब यह सूचना दी गई, तब सभी लोग काम में व्यस्त थे, जिससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।

     

    ISI RDX ईमेल धमकी कोर्ट धमकी मामला कोर्ट परिसर खाली कोर्ट सुरक्षा डॉग स्क्वॉड धमकी ईमेल न्यायपालिका सुरक्षा पटना एसएसपी पटना न्यूज पटना पुलिस पटना सिविल कोर्ट पाकिस्तान खुफिया एजेंसी बम धमकी बम निरोधक दस्ते बिहार न्यूज वकील ऋषिकेश नारायण सिन्हा सर्च ऑपरेशन सुरक्षा अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में होगा साउथ एशियन गेम्स का आयोजन, 6 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
    Next Article जदयू ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, 44 नामों की घोषणा, गोपाल मंडल का कटा टिकट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.