Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अचानक कौए की मौ’त से ग्रामीणों में दहशत, जांच जारी
    ट्रेंडिंग

    अचानक कौए की मौ’त से ग्रामीणों में दहशत, जांच जारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2025Updated:January 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कौए
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी से सटे बाढ़ के रहिमापुर और आसपास के गांवों में पिछले तीन दिनों से लगातार कौए की रहस्यमयी मौतों का सिलसिला जारी है. अब तक 40 से अधिक कौए की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है. इन मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.

    ग्रामीणों का कहना है कि कौए अचानक जमीन पर गिरकर छटपटाने लगते हैं और कुछ ही घंटों में उनकी मौत हो जाती है. मृतकों की संख्या 40 से 50 तक पहुंच चुकी है. पटना जिले के पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने इस पर पुष्टि करते हुए बताया कि, “बाढ़ में 25 कौए की मौत हुई है, जिन्हें सुरक्षित रख लिया गया है. इनके सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि मौत के कारण का पता चल सके.”

    डॉ. अरुण कुमार ने यह भी बताया कि दियारा इलाके के अचुआरा में किसानों ने फसलों को बचाने के लिए खेतों में रसायन का छिड़काव किया था, और संभवतः कौए झुंड में वहां गए होंगे, जिसके कारण उनकी मौत हुई हो सकती है. हालांकि, जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आती, कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है.

    इसी बीच, ग्रामीणों को मृत कौए से दूर रहने की सलाह दी जा रही है, और बच्चों को इन मृत पक्षियों से संपर्क करने से रोका जा रहा है. इस मामले की पूरी जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा.

    Also Read : ठंड, कोहरा और धुंध, झारखंड में 4 दिन मौसम रहेगा कूल

    Also Read : वेडिंग सीजन में सस्ता हुआ सोना, खरीदारी का ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा

    Also Read : Rashifal, 19 January 2025 : मेष से मीन राशि तक जानें आज का राशिफल

    Also Read : वन विभाग ने 32 कोयला खदानों को किया सील… जानिये कहां

    Also Read : प्रताड़ना से तंग होकर पत्नी को उतारा था मौ’त के घाट

    Also Read : JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में हो रहे चौंकाने वाले खुलासे : बाबूलाल

    Also Read : झारखंड के पारंपरिक परिधानों और लोक कला को बढ़ाने के लिये आगे आयी डॉ ख्याति मुञ्जल

    Achuara Bihar Bird Flu birds chemical spraying crows death dead crows Diara environmental pollution flood health safety incident investigation investigation report livestock department livestock officer patna pesticides Rahimpur villagers अचुआरा कीटनाशक कौए की मौत ग्रामीण घटना जांच जांच रिपोर्ट दियारा पक्षी पटना पर्यावरण प्रदूषण पशुपालन पदाधिकारी पशुपालन विभाग बर्ड फ्लू बाढ़ बिहार मृत कौए रसायन छिड़काव रहिमापुर स्वास्थ्य सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleठंड, कोहरा और धुंध, झारखंड में 4 दिन मौसम रहेगा कूल
    Next Article पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा का निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.