Palamu : पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रतनाग और सीढ़ा के जंगली इलाके में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। यह क्षेत्र बिहार राज्य की सीमा के पास स्थित है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 15 एकड़ में फैली अवैध अफीम की फसल को पूरी तरह से नष्ट किया।
#नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण*#नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार राज्य की सीमा से सटे ग्राम रतनाग एवं सीढ़ा के जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रहीअफ़ीम की खेती के..@JharkhandPolice @DC_Palamu @DIGPalamau @Michaelraj_ips pic.twitter.com/99368aEAqd
— Palamu Police (@policepalamau) February 20, 2026
पुलिस और ट्रैक्टर टीम ने मिलकर की फसल का विनष्टिकरण
पुलिस पदाधिकारियों और बल की टीम ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान 8 ट्रैक्टर और पुलिसकर्मियों के सहयोग से अवैध अफीम की फसल को जमीन से जड़ से उखाड़ कर विनष्ट किया गया। भविष्य में भी ऐसे सभी क्षेत्रों में सतर्कता रखी जाएगी और अफीम की अवैध खेती पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Also Read :कांग्रेस पार्टी के डीएनए में देश से गद्दारी : आदित्य साहू

