Gayaji : गयाजी जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक युवक को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार सुबह स्टेशन पर गश्त के दौरान RPF टीम की नजर प्लेटफॉर्म संख्या 1B पर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी, जो पुलिस को देखकर अचानक भागने लगा। टीम ने तुरंत पीछा कर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान शिवाला के रहने वाले रूपेश कुमार (21) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल मिले। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि इनमें से एक मोबाइल चोरी का है।
औपचारिक कार्रवाई के बाद RPF ने रूपेश को जीआरपी के हवाले कर दिया, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
RPF थानाप्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए RPF और GRP पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं और इसी कारण कार्रवाई में लगातार सफलता मिल रही है।
Also Read : बाबा साहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कमेटी ने अर्पित की श्रद्धांजलि


