Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»छपरा में ATM में कैश डालने वालों ने ही उड़ा लिए बैंक के डेढ़ करोड़ रुपए, फरार
    बिहार

    छपरा में ATM में कैश डालने वालों ने ही उड़ा लिए बैंक के डेढ़ करोड़ रुपए, फरार

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    छपरा. बिहार के छपरा में एटीएम कैश लोड करने वाले कर्मचारियों ने ही एक करोड़ 57 लाख रुपए कैश का गबन कर सनसनी फैला दी है. सभी एटीएम लोडर कई बैंकों को एटीएम कैश की सुविधा उपलब्ध कराते थे लेकिन लंबे समय से इनमें से 5 कर्मचारी कैश की चोरी कर रहे थे जिसका पता विभाग को नहीं चल रहा था. एसबीआई मेन ब्रांच के एटीएम और आईडीबीआई एटीएम में रुपए लोड करने वाले लोडरों ने एक करोड़ 57 लाख 35 हजार 4 सौ रुपए का गबन कर लिया. यह मामला तब सामने आया जब इन्टर्नल ऑडिट की गई.

    इस मामले में सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड मुजफ्फरपुर के शाखा प्रबंधक सुभाष कुमार ने टाउन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड इंडिया वन टाटा इंडिकैश एटीएम लोडर द्वारा छपरा शहर के एसबीआई मेन ब्रांच तथा शिवनंदन पर स्थित आईडीबीआई एटीएम में पैसा लोडिंग का काम कंपनी के द्वारा किया जाता है. जब इसकी ऑडिट जांच की गई तो कैश का शॉर्टेज रहा. उसके बाद से लोडरो को बुलाया गया लेकिन इनकी चोरी पकड़े जाने की खबर मिलते ही ये लोग नहीं आए.

    इस मामले में थाने में एफआईआरदर्ज कराई गई है जिसमें 5 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. मढौरा थाना क्षेत्र के पटेरी के मुन्ना कुमार पाठक, मांझी मुबारकपुर के शिवेश कुमार तिवारी, एकमा के परसागढ़ के नवल किशोर पांडेय, नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग गांव के उज्जवल कुमार तिवारी तथा टाउन थाना क्षेत्र के धानुक टोला के दीपक कुमार का नाम शामिल है. आपको बता दें कि एटीएम में हेरा फेरी का यह सबसे बड़ा मामला सामने आया है.

    नगर थाना के इंस्पेक्टर विमल कुमार ने बताया कि अलग-अलग एटीएम से कैश का गबन किया गया है जिसे लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है लेकिन सभी आरोपी फरार हैं. उन्होंने कहा कि कांड अभी अनुसंधान अंतर्गत है और आरोपियों को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जाएगी.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article21 नवम्बर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article मुंगेर में शादीशुदा शिक्षक से प्यार, फिर लड़की ने काट ली हाथ की नस, देखने पहुंचे गुरूजी की हो गई पिटाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.