Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज में लगाई आस्था की डुबकी
    धर्म/ज्योतिष

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज में लगाई आस्था की डुबकी

    Team JoharBy Team JoharMay 12, 2025Updated:May 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्रद्धालुओं
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आज यानी सोमवार को भागलपुर के अजगैवीनगरी में भक्तिमय माहौल छा गया. बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ सुल्तानगंज में हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई. बिहार, झारखंड, बंगाल, उड़ीसा और मिथिलांचल से आए श्रद्धालुओं ने अहले सुबह से ही गंगा स्नान किया और पूजा अर्चना की.

    स्नान ध्यान के बाद श्रद्धालु ने मां गंगा और बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में बेलपत्र, फूल, अक्षर धूप, दीप मिठाई और नैवेद्य से पूजा अर्चना कर अपने और अपने परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना की. जिसके बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पंडा पुरोहितों एवं गरीबों के बीच अन्न, वस्त्र एवं दान दक्षिणा देकर पूज्य का लाभ भी कमाया‌. वहीं मुंडन का शुभ तिथि होने के कारण बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा और झारखंड के गिरिडीह कोडरमा, पलामू, चतरा, धनबाद, बोकारो सहित अन्य जिलों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर अपने बच्चों के मुंडन संस्कार कराया और जलपात्र में गंगाजल भरकर वाहन से देवघर रवाना हुए.

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रही. हर चौक चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है और गंगा घाटों में एसडीआरएफ टीम गोताखोर की भी तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित गंगा स्नान कर सकुशल अपने घर को लौट सके.

    पौराणिक मान्यताओं

    पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और उन्हें इसी दिन ज्ञान की प्राप्ति भी हुई थी. इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था. इस दिन भगवान कृष्ण ने सुदामा को विनायक उपवास के महत्व के बारे में बताया था और भगवान नरसिंह ने भी इसी दिन अवतार लिया था. बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान और पूजा अर्चना करने से असीम पुण्य की प्राप्ति होती है और पापों का नाश होता है, यही कारण है कि गंगा तट पर श्रद्धालुओं का आना जारी रहा.

    Also Read : अपने टेस्ट करियर को हमेशा मुस्कुराते हुए देखूंगा : विराट कोहली

    Ajgaivnagar Baba Bholenath Bengal Bhagalpur Bihar Buddha Purnima chants devotees devotional atmosphere faith dip Ganga Bath jharkhand Mithilanchal Monday Odisha prayers Sultan Ganj Uttarvahini Ganga अजगैवीनगरी आस्था उड़ीसा उत्तरवाहिनी गंगा गंगा स्नान जयकारे झारखंड डुबकी पूजा अर्चना बंगाल बाबा भोलेनाथ बिहार बुद्ध पूर्णिमा भक्तिमय माहौल भागलपुर मिथिलांचल श्रद्धालु सुल्तानगंज सोमवार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधुर्वा में दो की गला रे’त कर निर्मम ह’त्या, पुलिस जुटी शिनाख्त करने में
    Next Article चतरा में जमीन कारोबारी को मा’री गो’ली, रिम्स रेफर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उल्टी होने पर किया रेफर, धक्के के बाद भी चालू नहीं हुआ एंबुलेंस, थम गई मासूम की सांसें

    July 15, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.