Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने पर तेजस्वी बोले- हम ऐसी चीजों को पसंद नहीं करते
    ट्रेंडिंग

    तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने पर तेजस्वी बोले- हम ऐसी चीजों को पसंद नहीं करते

    Team JoharBy Team JoharMay 25, 2025Updated:May 25, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. RJD के प्रमुख लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने तेज प्रताप को परिवार से भी दूर करने का ऐलान कर दिया है. लालू यादव का यह फैसला तेज प्रताप की हाल ही में सामने आई एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आया, जो काफी विवादों में रही. इस पर अब नेता प्रतिपक्ष और तेज प्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है.

    उन्होंने कहा, “हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है ना हम इसे बर्दाश्त करते हैं। हम बिहार की जनता के लिए काम कर रहे हैं, जनता के सुख-दुख में हम भाग ले रहे हैं… जहां तक मेरे बड़े भाई की बात है, राजनीतिक और निजी जीवन अलग होता है। निजी जीवन के निर्णय लेने का उनका अधिकार है… राष्ट्रीय अध्यक्ष दल के नेता है, उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से अपनी भावनाएं स्पष्ट कर दी है. हम ऐसी चीजों को पसंद नहीं करते हैं.”

    #WATCH पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है ना हम इसे बर्दाश्त करते हैं। हम बिहार की जनता के लिए काम कर रहे हैं, जनता के सुख-दुख में हम भाग ले रहे हैं… जहां तक मेरे बड़े भाई की बात है, राजनीतिक और निजी जीवन अलग… https://t.co/lBbTnVcD7C pic.twitter.com/X9qp01cJKk

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2025

    लालू यादव का बड़ा फैसला

    लालू यादव ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के माध्यम से तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निष्कासित करने की जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा, “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है. बड़े पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है. अतः उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं. अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है.”

    तेज प्रताप पर क्या है आरोप?

    शनिवार को तेज प्रताप यादव की एक युवती अनुष्का यादव के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. दावा किया गया कि तेज प्रताप और अनुष्का के बीच 12 साल से संबंध हैं. इस पोस्ट के बाद राजनीति गर्मा गई. हालांकि तेज प्रताप ने इस मामले को साजिश बताते हुए कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था.

    राजनीतिक हलचल तेज

    इस घटनाक्रम से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, खासकर तब जब राज्य में चुनावी माहौल बनना शुरू हो चुका है. तेज प्रताप यादव पहले भी अपने बयानों और बगावती तेवरों के लिए सुर्खियों में रहे हैं.

    Also Read : BREAKING : कोकर इंडस्ट्रियल एरिया के फर्निचर गोदाम में लगी आ’ग… देखें वीडियो

    bihar elections Bihar Politics Elections 2025 Expulsion Family Dispute Lalu family lalu yadav Leader of Opposition political crisis Rjd RJD turmoil social media controversy Tej Pratap expelled Tej Pratap Yadav Tejashwi Yadav चुनाव 2025 तेज प्रताप निष्कासित तेज प्रताप यादव तेजस्वी यादव निष्कासन पारिवारिक विवाद बिहार चुनाव बिहार राजनीति राजद संकट राजनीतिक संकट लालू परिवार लालू यादव विपक्ष के नेता सोशल मीडिया विवाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘फर्जी डिग्री’ पर नौकरी कर रहे झारखंड में 4 हजार से ज्यादा सहायक शिक्षक होंगे बर्खास्त!
    Next Article मनोहरलाल धाकड़ के बाद अब BJP नेता कमल रघुवंशी का डांसर के साथ VIDEO VIRAL

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.